फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Preparations went in vain as thousands of candidates arrived for the exam, while vehicles crawled through traffic jams.

Maharajganj News: परीक्षा देने पहुंचे हजारों अभ्यर्थी तो धरी रह गईं तैयारियां, जाम में रेंगते रहे वाहन

Fri, 03 Jul 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Preparations went in vain as thousands of candidates arrived for the exam, while vehicles crawled through traffic jams.
निचलौल मार्ग पर स्थित पीजी कॉलेज के पास लगा जाम। 
निचलौल-हनुमानगढ़ी रोड पर घंटों रेंगते नजर आए वाहन
विज्ञापन

जाम से बचने के लिए प्रशासन ने बड़े वाहनों के प्रवेश पर लगाया है प्रतिबंध
महराजगंज। जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार की सुबह पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों के कारण जाम से निपटने की प्रशासन की तैयारियों धरी की धरी रह गईं। परीक्षार्थी एक साथ पहुंचे तो पूरा शहर जाम हो गया है। निचलौल, हनुमान गढ़ी रोड पर वाहन घंटों रेंगते नजर आए। परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण सुबह, दोपहर और शाम में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। इससे परीक्षार्थियों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई।
जाम से निपटने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी कर रखी थी। पुलिस ने शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखा था। बृहस्पतिवार की सुबह जब एकाएक परीक्षार्थी पहुंचे तो पुलिस के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए और शहर जाम हो गया। आसपास के जिलों से परीक्षार्थी दो पहिया और चार पहिया वाहनों से पहुंचे थे। जगह-जगह जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

महाराजगंज मेन चौराहे से लेकर मऊपाकड़ तक जाम देखने को मिला। आलम यह था कि वाहन टस से मस नहीं हो रहे थे। जाम में फंसे राकेश कुमार ने बताया कि बेटे को परीक्षा दिलवाने के लिए आया था। जाम की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय से पहले नहीं पहुंचे होते तो और दिक्कत होती। वहीं रितिक ने कहा कि जाम से बचने के लिए मैं तो दोपहिया से आया था। नहीं तो जिस कदर जाम है उससे तो यहां से निकलने में घंटों बीत जाते। करीब एक घंटे बाद सुबह का जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर और शाम में जाम के झाम से जूझे लोग
दोपहर में जब अभ्यर्थी परीक्षा देकर बाहर निकले तो एक बार फिर शहर जाम हो गया। चिलचिलाती धूप में लोग पसीना से तरबतर हो गए। हनुमान गढ़ी, फरेंदा रोड, निचलौल रोड पर वाहनों की कतार लग गई। करीब 2.30 बजे जाम समाप्त हुआ। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा शाम में जब समाप्त हुई तब भी लोगों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा।
पैदल निकलने का भी नहीं बचा था रास्ता
जाम इस कदर था कि पैदल चलने भर कर रास्ता नहीं बचा हुआ था। दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। लोग आगे निकलने के चक्कर में इधर-उधर निकलने का प्रयास करते दिखे। इससे जाम और बढ़ता गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से जाम खत्म कराया।

वर्जन
परीक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, जगह-जगह पर बैरिकेड्स लगाए गए थे। अभ्यर्थियों के साथ गाड़ियां ज्यादा आई थीं। इस वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हुई। पुलिसकर्मियों की सतर्कता से जाम को जल्दी समाप्त कराया गया है।
-अरुणेंद्र प्रताप सिंह, यातायात थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed