फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Preparations to make Maharajganj Mahotsav grand are in final stages.

Maharajganj News: महराजगंज महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां अंतिम दौर में

Sun, 29 Sep 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Preparations to make Maharajganj Mahotsav grand are in final stages.
महराजगंज। जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की ओर से स्थापना दिवस पर होने वाले महराजगंज महोत्सव के लिए अब समय नहीं रह गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ एक अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रशासन मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। तैयारियों को आकार देने के लिए तेजी के साथ कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए एसडीएम सदर रमेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

महोत्सव की सजावट को लेकर उसके स्वरूप तक के बारे में संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। लेजर-शो को प्रभावी बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। स्टाल की दिशा तय करने से लेकर बाहर से आने वाले मेहमानों को ठहराने तक का निर्णय आपसी सहमति के बाद लिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी डाॅ. पंकज वर्मा लगातार महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। जरूरी व्यवस्था के लिए निर्देशित करने के साथ विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए नोडल अधिकारियों के नाम तय कर रहे हैं। शनिवार को खराब मौसम में भी महराजगंज महोत्सव की तैयारी देखी गई। कार्यक्रम स्थल पर वाटर प्रूफ टेंट लगाने के बाद बैरीकेडिंग कर मंच निर्माण, स्टाल लगाने के लिए जगह व दर्शक दीर्घा के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। रविवार शाम तक आयोजन स्थल की सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता कर लिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव से व्यवसायी वर्ग भी जुड़ सकेंगे। महोत्सव के माध्यम से व्यापारी अपने फर्म, उत्पाद व सुविधाओं का प्रचार प्रसार करवा सकते हैं। शहर में प्रसारण दिखाने के लिए स्क्रीन कहां कहां लगाए जाएंगे इसके लिए स्थान भी तय हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी लगाने की व्यवस्था कर ली है। खगोलीय प्रदर्शनी, कुश्ती व क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए स्थान तय कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सहभागिता करने वाले स्कूल व प्रतिभागियों का चयन स्क्रीनिंग के बाद पूर्ण कर लिया गया है। 70 स्कूल एकल नृत्य व 50 स्कूल समूह नृत्य के लिए चयनित किए गए हैं। विज्ञान माॅडल में 200 स्कूलों को चयनित किया गया है। 29 राजकीय इंटर कालेजों को भी माॅडल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। क्विज व रंगोली के लिए 50 स्कूल चयनित कर लिए गए हैं। प्रदर्शनी में स्कूल के विज्ञान शिक्षकों को रहना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति के अनुसार ड्रेस व साज-सज्जा का प्रबंध स्वयं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी एनआरएलएम बृजभूषण सिंह ने बताया कि महोत्सव में स्टाल के लिए आजीविका समूह की महिलाओं को निर्देश दिए जा चुके हैं। कुशन की कारीगरी, हैंडक्राफ्ट, सजावट, मोमबत्ती, मसाले, जेम-जेली, अचार, पापड़ बनाने वाली समूहों ने सहमति देने के साथ ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।

------------------------
पार्किंग के लिए 12 स्थान निर्धारित
महराजगंज महोत्सव में वाहनों की पार्किंग के लिए एसडीएम सदर रमेश कुमार व सदर पुलिस अधिकारी आभा सिंह ने 12 स्थान तय किए हैं। गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहन सुंदरम मैरिज हाल में पार्क होंगे। नगर चौराहा टैक्सी स्टैंड, आबकारी कार्यालय परिसर, जिला परिषद परिसर, दुर्गा मंदिर परिसर, रोडवेज बस स्टेशन के भीतर वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था है। जीएसवीएस में वीआईपी व अधिकारियों के वाहन, महराजगंज इंटर कालेज में चार पहिया व, चौक तथा निचलौल से आने वाले वाहनों की पार्किंग चौक नवीन सब्जी मंडी निचलौल रोड पर बस व चारपहिया, सदर सीएचसी परिसर में दोपहिया, चौपरियां टैक्सी स्टैंड पार्किंग रोडवेज बसों के लिए, जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के भीतर ड्यूटी में लगे कर्मी वाहन पार्क करेंगे।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed