{"_id":"68545e98f7060e3901054e06","slug":"preparations-to-increase-the-circle-rate-of-landprocess-is-in-the-final-stage-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152309-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी...प्रक्रिया अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी...प्रक्रिया अंतिम चरण में
Fri, 20 Jun 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में जमीनों का सर्किल रेट 25 प्रतिशत बढ़ाया जा रहा है। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। सड़क के किनारे की जमीनों का रेट बढ़ने के साथ ही काॅमर्शियल जमीनों का भी मुआवजा ठीक मिलेगा।
यह बढ़ोतरी पहले से अधिग्रहीत हुई जमीनों पर लागू नहीं होगी। प्रस्तावित दर लागू होने के बाद अगर जमीन ली जाएगी तो संबंधित किसानों को फायदा होगा। जिले में तमाम स्थानों पर सड़क समेत अन्य कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहीत हुई है।
जानकारी के अनुसार, सर्वे पूरा हो चुका है और नई दरें जुलाई माह से लागू होने की उम्मीद है। इस बदलाव के तहत शहरी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत, अर्धनगरीय क्षेत्रों में 16 से 18 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनों के सर्किल रेट में बढ़ोतरी करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि जिले में वर्ष 2022 के बाद पहली बार शासन के निर्देश पर सर्किल रेट संशोधित किया जा रहा है। अंतिम चरण में अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है। जुलाई माह से यह नई दरें लागू हो जाएगी। सर्किल रेट में बढ़ोतरी होने से जमीन की कीमत ठीक मिलेगी।
शहर के इन मोहल्लों में रेट बढ़ेंगे : अंबेडकरनगर, अमरुतिया, अशोकनगर, आजादनगर, इंदिरानगर, गांधीनगर, चिउरहा, जयप्रकाश नगर, नेहरूनगर, पड़री बुजुर्ग, पटेल नगर, बैकुंठपुर, वीर बहादुर नगर, मऊपाकड़, राजीव नगर, लोहिया नगर, विस्मिलनगर, शास्त्री नगर, शिवनगर, सरोजनी नगर, सुभाष नगर, सक्सेना नगर, सिविल लाइंस और हमीदनगर जैसे शहरी मोहल्लों में सर्किल रेट में स्पष्ट वृद्धि होगी। इसके अलावा फरेंदा रोड, शिकारपुर रोड, चौक रोड, मऊपाकड़ रोड पर स्थित भूमि का सर्किल रेट बढ़ जाएगा।
नए नगर पंचायतों में सर्किल रेट बढ़ेंगे : नए नगर पंचायत जैसे पनियरा, चौक, परतावल और बृजमनगंज में आने वाली जमीनों के सर्किल रेट में भी इजाफा किया जाएगा। इन क्षेत्रों के विकास की संभावनाओं को देखते हुए जमीनों की कीमतें बढ़ाई जा रही है।
इन कस्बों और गांवों में बढ़ेगा रेट : सिसवा, नौतनवा, सौनौली, निचलौल और आनंदनगर के साथ-साथ घुघली नगर पंचायत के अंतर्गत चैनपुर, घुघली खुर्द, जोगिया, जोगिया चैनपुर, ढोढ़िला, पौहरिया मिल कॉलोनी आदि क्षेत्रों में सर्किल रेट बढ़ जाएगा। इन क्षेत्रों को बढ़ोतरी से मिली छूट : प्रशासन ने कुछ विशेष क्षेत्रों को सर्किल रेट बढ़ोतरी से बाहर रखा है। जैसे की हाईवे, रेलवे भूमि, नहर के किनारे स्थित गांवों में सर्किल रेट यथावत रहेगा।
इन गांवों में नहीं बढ़ेगा रेट : बैदा, डोमरा, हरखपुरा, शितलापुर, सेमरहीचक, सोनिया उत्तर, सोनिया दक्षिण, सोहरौना राजा, सोहनपुर उर्फ सोनकटिया, सोहगौरा, सोनवल, सोनबरसा, सिसवा राजा, सौरहा, सिंहपुर, सिसवनिया, हेमछापर, हरखपुरा, हरीरामपुर, अड़बड़हवा, अहिरौली, औरहिया, गोनहा, अनंतपुर, रानीपुर, बड़हरा लाला, सुचितपुर, बैजनाथपुर, बहरामपुर, बांस पार, भिस्वा उर्फ कोटिया, मुड़िला चौधरी, मुजनहा बुजुर्ग और मुड़िला तिवारी जैसे गांवों का सर्किल रेट पूर्ववत ही रहेगा।
आपत्ति निस्तारण की प्रक्रिया भी पूरी : सर्किल रेट में वृद्धि के पूर्व, प्रशासन ने आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया था। इस प्रक्रिया के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी कार्यालय में निर्धारित तिथियों पर आपत्तियां ली गई और उनका निस्तारण किया गया। अब अंतिम सूची तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।