फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Preparations to fight floods on the basis of damaged boat

क्षतिग्रस्त नाव के भरोसे बाढ़ से लड़ने की तैयारी

Fri, 23 Jul 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Preparations to fight floods on the basis of damaged boat
चकदह गांव में बाढ़ में बचाव के लिए रखी गई जर्जर नाव। - फोटो : MAHARAJGANJ
क्षतिग्रस्त नाव के भरोसे बाढ़ से लड़ने की तैयारी
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। बाढ़ से निपटने की प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई। नौतनवां तहसील में चकदह गांव में क्षतिग्रस्त नाव पड़ी है। उसके मरम्मत नहीं कराई जा रही है। हालांकि क्षेत्र में बाढ़ प्रभाव नहीं है। यदि अचानक बाढ़ आ जाए तो क्षतिग्रस्त नाव के भरोसे लोगों को कैसे सुरक्षित बचाया जा सकता है।

तहसील क्षेत्र का गांव चकदह बाढ़ प्रभावित गांवों की श्रेणी में आता है। यहां प्रतिवर्ष बरसात के समय बाढ़ आती है। इससे चकदह गांव के कई टोले बाढ़ के पानी से घिर जाते हैं। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चकदह गांव की आबादी लगभग 15000 है। यहां चकदह खास, बेलभार महुलैना, घरोही, शाहपुर, जवहवा, मरचहवा, घटवा, लालपुर, परती टोला, मनिकापुर, परसहवा, आजाद नगर, बेलहिया, मगरभौली समेत कुल 22 टोले हैं। गांव के भुवनेश्वर, उपेंद्र, सुरेश, रामचंद्र आदि ने बताया कि यहां प्रतिवर्ष बाढ़ आती है, जिससे लोगों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। वर्ष 2019 में आई बाढ़ में जिला प्रशासन ने दो नाव की व्यवस्था कराई थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में दोनों नाव जर्जर हो चुके हैं। उसी नाव के सहारे प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुटा है। एडीओ पंचायत मनराज प्रसाद ने बताया कि नाव की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को निर्देश दिए गए हैं। जल्द नाव की मरम्मत करा दी जाएगी। बाढ़ से बचाव की तैयारियों में कोई लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed