{"_id":"662aed29a170b7166a020f34","slug":"preparations-complete-semi-finals-will-be-held-on-5th-maharajganj-news-c-206-1-go11002-120941-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तैयारियां पूरी, पांच को होगा सेमीफाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तैयारियां पूरी, पांच को होगा सेमीफाइनल
Fri, 26 Apr 2024 05:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। वॉलीवुड फैशन शो महराजगंज का सेमीफाइनल पांच मई को एक निजी होटल में आयोजित होगा। शहर में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। फाइनल का डेट अभी नहीं तय है, लेकिन फाइनल जीतने वाले को पांच लाख रुपये दिया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक उन्हें एक साल तक विभिन्न स्थानों पर अवसर दिलाते रहेंगे। कार्यक्रम आयोजक सर्वेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम आयोजन में गाॅट टैलेंट के मैनेजर दीपू चौधरी ने विशेष योगदान दिया है। 24 स्कूलों में आडिशन लेकर पहले एक हजार बच्चों को चयन हो चुका है। इसमें से 260 बच्चे सेमीफाइनल के दिन पांच मई को डांस, माडलिंग, फैशन शो में प्रतिभाग करेंगे। बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सात्विक राय, सादिक अली, श्यामकरण व दिलीप अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन