Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Preparation to run tram-way rail for the first time in Nepal

Maharajganj News: नेपाल में पहली बार ट्राम-वे रेल चलाने की तैयारी

Mon, 26 Dec 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Preparation to run tram-way rail for the first time in Nepal
रूपनदेही जिले की तिलोत्तमा नगरपालिका में ट्राम वे रेल का शिलान्यास करते मेयर रामकृष्ण खाड़। संव - फोटो : MAHARAJGANJ
नेपाल में पहली बार ट्राम-वे रेल चलाने की तैयारी
विज्ञापन

रूपनदेही में आठ अरब की लागत से ट्राम रेल परियोजना का शुभारंभ
50 किमी की रेल परियोजना पर काम शुरू, पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा
महराजगंज। नेपाल के रूपनदेही जिले को रेल परिवहन से सेवा से जोड़ा जाएगा। तिलोत्तमा नगर पालिका में घरेलू पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिलोत्तमा ट्राम रेल परियोजना का रविवार को मेयर रामकृष्ण खाड़ ने शिलान्यास किया। परियोजना 50 किलोमीटर लंबी होगी। इसे तैयार करने पर आठ अरब की लागत आएगी। यह नेपाल की पहली ट्राम-वे रेल परियोजना है।
आधारशिला रखने के बाद मेयर रामकृष्ण खाड़ ने कहा कि रेल परियोजना को तिलोत्तमा नगर पालिका के गौरव के रूप में आगे बढ़ाया गया है। तिलोत्तमा नगर में विकास निधि से एक हजार बीघे पर नया नगर भी विकसित किया जा रहा है। शहर में कई परियोजनाएं भी क्रियान्वित की जा रही हैं।
विज्ञापन

तिलोत्तमा पब्लिक रेलवे कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष हरि तिवारी ने कहा कि चार किलोमीटर लंबी परियोजना को एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे के प्रबंध निदेशक भोला शर्मा ने बताया कि रेल परियोजना में एक साल की देरी हो गई है, लेकिन इसे जल्द तैयार किया जाएगा। इसे बनाने में आठ अरब रुपये खर्च होंगे। 50 किमी लंगी रेल सेवा संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि प्रांत और नगर पालिका से 51 प्रतिशत और बाकी निजी कंपनियों के लोग निवेश करेंगे। 43 फीट रिंग रोड को इनर रोड के किनारे से जोड़ा जाएगा और 14 फीट सेक्शन में ट्राम-वे ट्रेन चलाई जाएगी। यह एक हल्की ट्रेन है, जो बिजली से चलती है। शुरुआत में 70 लोगों को ले जा सकती है। 6 ट्राम-वे टाइगर पैलेस की ओर से और 6 ट्राम-वे रोहिणी की ओर चलेंगी। एक दिन में एक बार में 2500 लोग ट्राम-में सवार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed