फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pregnent Wife murderd by husband with hoky stick

अपराध

Tue, 31 Aug 2021 05:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
Pregnent Wife murderd by husband  with hoky stick
गर्भवती पत्नी को हॉकी से पीट-पीट कर मार डाला
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। भगवतनगर परसिया के बसहिया टोले पर पति ने रिश्ते को कलंकित करते हुए गर्भवती पत्नी को मामूली विवाद में हॉकी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात की जानकारी मिलते ही मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के भगवतनगर परसिया के बसहिया निवासी संतोष का विवाह 2016 में पिपरा तहसीलदार निवासी हरीराम की बेटी सरोज (24) के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से संतोष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। सोमवार की देर रात पति हैवानियत की हदें पार करते हुए मामूली-से विवाद में पति को हॉकी से पीट-पीट कर गर्भवती पत्नी को मार डाला। पत्नी की मौत के बाद शव के पास काफी देर तक बैठा रहा। इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो उन्होंने इस घटना की सूचना मायका पक्ष के लोगों को दे दी। इसके बाद पिता के साथ काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और उन लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

आरोपी को एक बेटा चार वर्षीय अंकुश है। मां की मौत के बाद शव को मासूम एकटक निहारता रहा। घटना की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, ग्राम प्रधान चरन सिंह, पूर्व प्रधान बबलू गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि मृत महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी संतोष के खिलाफ दहेज हत्या सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed