फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prayers to Salamati by offering Namaz with Akeedat

अकीदत के साथ नमाज अदा कर मांगी सलामती की दुआ

Fri, 14 May 2021 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Prayers to Salamati by offering Namaz with Akeedat
अकीदत के साथ नमाज अदा कर मांगी सलामती की दुआ
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद की जगह घरों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर घर-परिवार की सलामती की कामना की। वहीं कोरोना से मुक्ति के लिए भी दुआएं की गई।
शहर में बस स्टेशन के पीछे मस्जिद में निर्धारित संख्या में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए मंगल कामना की। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर परंपरागत ढंग से ईद की नमाज पढ़ी गई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने मस्जिदों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि त्योहार आपस में मिलजुलकर मनाएं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रमुख स्थानों पर सतर्क रही। ईद की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया में धूम मची रही। फोटो के माध्यम से बधाई देने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिगत एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ कोमल प्रसाद मिश्र, थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय एवं चौकी प्रभारी यशवंत चौधरी शहर का दौरा कर लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सिंदुरिया, मिठौरा, जगदौर, भागाटार, बरोहिया, परसा चक गोबरही, नरायनपुर, मोहनापुर आदि दर्जनों ग्राम सभाओं में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा कर कोरोना से छुटकारे की दुआ की। प्रशासन के तरफ से ईदगाहों में सिर्फ पांच लोगों को ईद की नमाज पढ़ने का आदेश था। इसलिए अधिकांश रोजदारों ने ईद की नमाज अपने घरों में पढ़ना उचित समझा। सिंदुरिया मस्जिद के इमाम हाजी मोहम्मद हुसैन निजामी ने कहा कि ईद के दिन सारे गिले शिकवे को भूल कर आपसी भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाए। ईद की नमाज के बाद कोरोना महामारी के खात्मे के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed