फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pray in catholic church

मसीही समुदाय के लोगों ने चर्च में की प्रार्थना

Wed, 02 Mar 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
pray in catholic church
मसीही समुदाय के लोगों ने चर्च में की प्रार्थना
विज्ञापन

नौतनवां। स्थानीय क्राइस्ट द किंग कैथोलिक चर्च में बुधवार शाम 5:30 बजे मसीही समुदाय के लोगों ने श्रद्धा व विश्वास से राख बुध पर्व मनाया। फादर सोबिन ने बाइबल से प्रवचन व मिस्सा पूजा कर अनुयायियों के माथे पर राख लगाई। इसी पर्व के साथ चालीस दिन का उपवास शुरू हो गया।
क्राइस्ट द किंग चर्च में फादर सोबिन ने कहा कि आज के चालीसवें दिन गुड फ्राइडे पर उपवास का समापन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी शरीर मिट्टी से बनी है और एक दिन मिट्टी में मिल जाएगी। ईश्वर की उपासना करें। यह शरीर भी ईश्वर की दी हुई है, इसे ईश्वर के लिए समर्पित करें। इस दौरान राजेश बवाएड, राहुल, सुमित, सिस्टर जोसफी, मौली, जुली, मार्गटिन, नायला खान, रीना डेविड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह असेंबली आफ बिलिवर्स चर्च कुनसेरवा नौतनवां में पादरी कृष्णा की अगुवाई में 40 दिन के उपवास के पहले दिन की प्रार्थना विधि विधान से संपन्न कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed