{"_id":"5e10d7ae8ebc3e880e396643","slug":"prasav-kandra-seal-maharajganj-news-gkp335947986","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरेंदा में एक अस्पताल व दो प्रसव केंद्र सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरेंदा में एक अस्पताल व दो प्रसव केंद्र सील
विज्ञापन

फरेंदा(महराजगंज)। स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकरण के अस्पतालों व पैथोलॉजी के संचालन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक एके चौधरी की टीम ने क्षेत्र के पांच जगहों पर छापा डाला। कुछ संचालक जहां केंद्र बंद फरार हो गए वहीं टीम ने बिना पंजीकरण चल रहे एक अस्पताल, एक पैथोलॉजी और दो प्रसव केंद्र को सील करते हुए चार संचालकों पर कार्रवाई की।
संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक एके चौधरी ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर अनाधिकृत रूप से संचालित केंद्रों पर कार्रवाई की जा रही है जिसमें कस्बे के माडर्न अपोलो अस्पताल के संचालक द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाने पर कार्रवाई की गई। बनकटी अस्पताल के सामने संचालित पैथोलॉजी संचालक भी कोई कागजात नहीं दिखा पाए जिससे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कस्बे के मथुरा नगर में गलत तरीके से संचालित प्रसव केंद्र की संचालिका विद्या मौर्या व फरेंदा बुजुर्ग की सुशीला के वहां पर छापा डाला गया। फरेंदा बुजुर्ग की संचालिका फरार मिलीं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने क्षेत्र के अन्य जगहों के बारे में भी अधीक्षक डॉ. हीरालाल से जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल, पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित होते मिले तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी का भी निरीक्षण किया। जहां पर प्रसव कक्ष, इंसेफेलाइटिस वार्ड, स्टोर रूम, साफ-सफाई सहित टीकाकरण वार्ड का हाल जाना। निर्देश दिया कि प्रसव की संख्या में कमी को दूर की जाए। इस दौरान बीएम राव, बीके श्रीवास्तव, डॉ एसपी वर्मा, डॉ. गौरव सिंह, गजेंद्र उपाध्याय, अरुण चतुर्वेदी, लालजी त्रिपाठी, ओपी त्रिपाठी, नफीसा आदि मौजूद रहीं।
-------------------------------
बंद रहे मेडिकल स्टोर
संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक के आने की सूचना क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों को मिली तो उनमें खलबली मच गई। टीम के आने की आहट से मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड केंद्र के शटर गिरने शुरू हो गए। लोग एक दूसरे से उनके आने के रूट के बारे में पूछताछ करते रहे। मरीज दवा के लिए परेशान देखे गए।