{"_id":"6b020609818528c4a50028c8","slug":"prasad-was-also-distributed-among-the-devotees-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-189758-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्याम बाबा की जयंती पर भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्याम बाबा की जयंती पर भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
फरेंदा। कस्बे के श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर में शुक्रवार की शाम श्याम बाबा की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में मनाई गई। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था।
भजन गायक विजय कुमार ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति गीतों की धुन पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। जयंती के अवसर पर भक्तों ने केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया व पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया।
पूरे मंदिर परिसर में देर रात तक भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार चोखानी ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद पहली बार श्याम बाबा की जयंती मनाई गई है। इस दाैरान समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि श्याम जयंती से समाज के लोगों ने सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
सचिव संजय टिबड़ेवाल ने कहा कि मंदिर में इस तरह के धार्मिक आयोजनों से श्रद्धालुओं को एक साथ जुड़ने और बाबा की भक्ति करने का अवसर मिलता है।
इस दौरान अनुज चोखानी, आशीष चोखानी, गोपाल बागला, अभय चोखानी, देव टिबड़ेवाल, अंकित अग्रवाल व किशन टिबड़ेवाल आदि मौजूद रहे।