फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradhan's son got success in JEE Advanced exam

Maharajganj News: प्रधान के बेटे को जेईई एडवांस परीक्षा में मिली सफलता

Mon, 10 Jun 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 10 Jun 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son got success in JEE Advanced exam
सिसवा बाजार। निचलौल विकासखंड के ग्रामसभा पकड़ी भारत खंड में ग्राम प्रधान के बेटे ने जेईई एडवांस की परीक्षा में 148 अंक व ओबीसी में 2063 रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ग्रामसभा पकड़ी भारत खंड के ग्राम प्रधान सुनील गुप्ता के पुत्र अंकित गुप्ता ने जेईई एडवांस की परीक्षा में 148 अंक व ओबीसी में 2063 वां रैंक पर सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। अंकित के पिता ने बताया कि उसने जेईई मेंस में 98.38 पेरेंसेंटाइल अंक हासिल किया था। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा 2022 में सेंट जोसेफ्स स्कूल सिसवा से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया था। इस वर्ष इंटरमीडियट की परीक्षा एसकेएसडी स्कूल सिसवा से 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। इंटर की पढ़ाई के साथ वह जेईई मेंस की परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी भी कर रहा था। अंकित का कहना है कि आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर देश की सेवा करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed