फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pradhan ko notice

प्रधान को नोटिस, सचिव को आरोपपत्र

Fri, 03 Jan 2020 07:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
pradhan ko notice
प्रधान को नोटिस, सचिव को आरोपपत्र
विज्ञापन

महराजगंज। शौचालय निर्माण के लिए भेजे गए धन में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम चैनपुर के ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा है। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। एक सप्ताह में स्पष्टीकरण न देने की दशा में कार्रवाई तो होगी ही दोनों लोगों से अपव्यय की गई धन की वसूली भी होगी।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम चैनपुर के कुछ ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्राम निधि छह में भेजे गए धन को गलत तरीके से निकाले जाने व पात्रों को शौचालय का लाभ न मिलने की शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच करने पहुंचे डीपीआरओ ने पाया कि ग्राम में 209 शौचालय के लिए 2538000 की धनराशि जारी गई थी। जांच में 71 का शौचालय पूर्ण मिला जबकि 34 शौचालय निर्माणाधीन। 104 शौचालय का काम शुरू नहीं हुआ था। अधिकांश लाभार्थियों को धनराशि भी नहीं उपलब्ध कराई गई थी तथा बैंक स्टेटमेंट के अनुसार ग्राम निधि छह में सिर्फ 1744 रुपया अवशेष पाया गया। वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने प्रधान को दोषी मानते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। यह भी कहा है कि संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में पद से हटाने की कार्रवाई की जाएगी साथ ही अपव्यय किए गए धन की वसूली भी होगी। जिला पंचायत राज विभाग ने भी ग्राम पंचायत अधिकारी को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने कहा कि सचिव के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कराया जा रहा है। अपव्यय किए गए धन की वसूली उनसे भी होगी। जिला प्रशासन के पत्र के माध्यम से प्रधान से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed