{"_id":"5f6e373d8ebc3e9ba138852d","slug":"pradhan-father-in-law-was-beaten-to-death-maharajganj-news-gkp3669350155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर स्लोगन लिखने से रोकने पर प्रधान के ससुर की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर स्लोगन लिखने से रोकने पर प्रधान के ससुर की पीटकर हत्या
विज्ञापन
प्रधान के ससुर श्रीनंद प्रजापति की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHARAJGANJ
दरवाजे पर स्लोगन लिखने से रोकने पर प्रधान के ससुर की पीटकर हत्या
कोठीभार (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बीसोखोर गांव में शुक्रवार की सुबह स्लोगन लिखने का विरोध करने पर ग्रामप्रधान गीता देवी के ससुर को पीटकर मार डाला गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम रखा। सीओ निचलौल के मान-मनौव्वल के बाद लोग शांत हुए। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपितों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान के परिवारवालों ने तहरीर देकर घटना में शामिल सभी आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा बीसोखोर निवासी ग्राम प्रधान के पति चंदन प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे उन्हीं के गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे के सामने आकर दीवार पर विवादित स्लोगन लिख रहे थे। उसे देखकर उनके पिता नंद प्रजापति (60) ने विरोध किया और स्लोगन को दीवार से मिटाने लगे। उस पर आरोपित भड़क उठे और उन्हें पीटने लगे। नंद प्रजापति को पीटकर सड़क पर पटक दिया गया, जिससे वह अचेत हो गए।
आनन फानन में उनको सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कटहरी पेट्रोल पंप के सामने सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग को जाम रखा। मौके पर पहुंचे सीओ निचलौल देवेंद्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अमरजीत यादव के मान मनौव्वल के करीब एक घंटे बाद लोग हटे और जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कोठीभार अमरजीत यादव ने बताया कि आरोपित प्रमोद शर्मा, आलोक शर्मा, नीरज शर्मा, आशीष शर्मा, पुनीत शर्मा, सुशील शर्मा व लवकुश पांडेय पर बलवा, मारपीट व हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपित प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।