{"_id":"571d158e4f1c1b742f8b572d","slug":"pradhan-and-teacher-unions-face-to-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और शिक्षक संघ आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और शिक्षक संघ आमने-सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने प्रदर्शन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक के साथ मारपीट के मामले में प्रधान संघ और शिक्षक संघ आमने सामने आ गए हैं। दोनों संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। फरेंदा सर्वजीत गांव में शनिवार सुबह मध्याह्न भोजन को लेकर ग्राम प्रधान के पति राजू व प्रधानाध्यापक सुभाष पांडेय में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर प्रधान के पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था।
शाम को प्रधान संघ के अध्यक्ष विनोद चौधरी व सुरेमन चौधरी के साथ कई प्रधान थाने पहुंचे और शिक्षक पर भी केस दर्ज करने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस ने जमानत पर तीनों को बाहर निकाल दिया। जिसकी सूचना मिलते ही शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद यासीन ने कहा कि प्रधान के पति समेत सभी नामजदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक संघ प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर शिक्षण कार्य का बहिष्कार करेंगे। प्रधान संघ भी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को एसपी से मिलेगा। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई की जाती है तो सभी ग्राम प्रधान सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
फरेंदा सर्वजीत में शिक्षक को प्रधान के पति द्वारा मारने के मामले की जांच के लिए रविवार को दिन में सीओ नौतनवां व कोल्हुई पुलिस घटना स्थल की जांच करने पहुंची। आसपास के लोगों और गांव वालों से इस मामले में पूछताछ की जिसमें मारपीट की बात स्पष्ट हुई।
विज्ञापन
अब आरपार की लड़ाई होगी :संजय -अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय मिश्र ने शिक्षक पर हमले की घोर निंदा की है। कहा कि शिक्षक ने जो तहरीर दी है। उसके मुताबिक पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने सभी शिक्षक संगठनों से अपील किया कि वे इस मामले में आगे आएं। कहा कि आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल नहीं भेज गया है। तो स्कूलों में एमडीएम नहीं बनेगा।
प्रधानाचार्य परिषद की बैठक रविवार को शिविर कार्यालय पर हुई। जिसमें शिक्षक की पिटाई का निंदा की गई। जिलाध्यक्ष त्रियुगी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानाध्यापक सुभाष पांडेय पर प्रधान के प्रतिनिधि द्वारा हमला निंदा योग्य है। ओम प्रकाश मणि त्रिपाठी, राम सिंह, राजेन्द्र सिंह, विश्वनाथ पांडेय के अलावा तमाम लोगों ने निंदा की है। कहा कि ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।