Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pradeep tiwari has welcomed

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी एक चुनौती से कम नहीं-प्रदीप

Fri, 17 Sep 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pradeep tiwari has welcomed
प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी एक चुनौती से कम नहीं : प्रदीप तिवारी
विज्ञापन

महराजगंज। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का आगमन शुक्रवार को दोपहर में पार्टी कार्यालय पर हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ‘चलो बूथ के पास चौपाल लगाएं’ प्रदेश भ्रमण पर निकले प्रदीप तिवारी का कतरारी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवान, बेरोजगार, महिला, वंचित शोषित वर्ग के लिए एक विजन बनाकर काम कर रही है। आज देश प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी एक चुनौती से कम नहीं है। आने वाले दिनों में जब समाजवादी सरकार बनेगी तो सबसे पहले ही दस लाख नौकरियों का रास्ता सीधे बेरोजगारों के लिए खोल दिया जाएगा। लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन योजना पुन: शुरू किया जाएगा। घरेलू बिजली बिल माफ के लिए सकारात्मक कदम उठाया जाएगा। रोटी, कपड़ा सस्ती हो दवा पढ़ाई मुफ्त हो% के विचार को अमलीजामा पहनाया जाएगा। सदर विधानसभा के ग्राम सभा खजुरिया व फरेंदा विधानसभा के सिधावे ग्राम सभा में चौपाल आयोजित हुआ। यहां सपा सरकार के दौरान हुए कार्यो को बताया गया। जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी करनी को अब जनता जान चुकी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, भाई राम लाल यादव, धनेश्वर मणि त्रिपाठी, विन्द्रेश कनौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, विजय जायसवाल, जितेंद्र यादव, शैलेश श्रीवास्तव, विजय यादव, सतपाल यादव, समीम खान, आशुतोष शुक्ला, सूरज यादव, राजेश निषाद, प्रदुमन शर्मा, अमित चौबे, गंगा यादव, राजाराम भारती, ओम प्रकाश यादव, राममिलन गौड़, लैलतुल निशा, हीरालाल जख्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed