{"_id":"618c115d2ed6056cda2ec6f7","slug":"prabhatferi-in-nautanawa-maharajganj-news-gkp4159062190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख समुदाय ने निकाली प्रभातफेरी, लगाया जयकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समुदाय ने निकाली प्रभातफेरी, लगाया जयकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख समुदाय ने निकाली प्रभातफेरी, लगाया जयकारा
नौतनवां। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को सिख समुदाय के लोगों ने कस्बे में प्रभातफेरी निकाली। महिलाओं एवं पुरुषों की टोली जहां सबद-कीर्तन और जाप कर भक्ति में लीन रही वहीं बच्चे जयकारा लगा रहे थे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर प्रभातफेरी गुरुद्वारा गली, नानक नगर, जायसवाल मोहल्ला, महेंद्र नगर, होली क्रॉस स्कूल, तहसील रोड होते हुए वापस गुरुद्वारा परिसर पहुंची।
सिख समुदाय के लोगों ने गुरु नानक के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सिख समुदाय के अध्यक्ष परमजीत सिंह उर्फ बॉबी, रंजीत सिंह, मनजीत सिंह, सतपाल सिंह राजपाल, अमरिंदर सिंह, ऋषि, हर्षप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, पम्मी सिंह, कवलजीत कौर, सिमरन कौर, अश्मित कौर, गुरप्रीत कौर, गुरमीत सिंह, अनमोल सिंह, जसप्रीत सिंह, राजेंद्र कौर आदि मौजूद रहे।