फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prabhat Ferry held on the last day of Kartik Festival

Maharajganj News: कार्तिक महोत्सव के अंतिम दिन निकाली प्रभात फेरी

Thu, 06 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 06 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Ferry held on the last day of Kartik Festival
बनकटी। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं ने मैंदी घाट के सरयू नदी में आस्था की डूबी लगाई। वापसी में बानपुर लगे मेले में खरीदारी की। साथ ही, महादेवा राम मड़ईया में माहभर से चल रहे कार्तिक महोत्सव के अंतिम दिन प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने जयश्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

कार्तिक महोत्सव के समापन पर कथाव्यास शिव कुमार शुक्ल ने कहा कि माता तुलसी सभी प्राणियों का कल्याण करतीं हैं। कार्तिक मास में उनकी महिमा बढ़ जाती है। कार्तिक मास में तुलसी माता का संबंध भगवान विष्णु से है और इस दौरान उनका पूजन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए किया जाता है। तुलसी को ''''विष्णुप्रिया'''' भी कहते हैं और कार्तिक मास में तुलसी विवाह का अनुष्ठान भी होता है। इसमें भगवान विष्णु (शालिग्राम के रूप में) और तुलसी का विवाह कराया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजक डाॅ. आरपी शुक्ला, जगदंबा शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, शिवांशु शुक्ला, रमेश पांडेय, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed