फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PPganj and Mau teams reached the next round

Maharajganj News: पीपीगंज व मऊ की टीमें अगले दौर में पहुंची

Fri, 26 Dec 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
PPganj and Mau teams reached the next round
ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक आठ दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दाव आजमाते ​ख
ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक आठ दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

सिसवा बाजार। ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक आठ दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान पर हुई। बृहस्पतिवार को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में रेलवे क्लब इन्दारा मऊ की टीम ने गोरखा इलेवन बुटवल नेपाल की टीम को 4-3 से पराजित किया और दूसरे मुकाबले में संदीप स्पोर्टिंग क्लब पीपीगंज ने जम्मू स्पोर्टिंग क्लब कश्मीर को 1-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में स्थान सुरक्षित कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन के पहले मुकाबले में रेलवे क्लब इन्दारा मऊ व गोरखा इलेवन क्लब बुटवल नेपाल के बीच 70 मिनट का खेला गया। खेल के 13वें मिनट में ही नेपाल के ऐरोस ने गोल मारकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद शुरू हुए मैच में मऊ के ओसामा ने खेल के 10वें व 15वें मिनट में लगातार दो गोल मारकर टीम के स्कोर को 2-1 से बढ़त दिलाई। मैच के मध्यांतर के बाद मऊ के एलडाबो ने 20वें और 25वें मिनट में लगातार दो गोल मारकर टीम को 4-1 के स्कोर पर पहुंचा दिया। मैच के आखिरी समय तक नेपाल की टीम मुकाबले को जीतने में असफल रही। मऊ की टीम ने 4-1 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच संदीप स्पोर्टिंग क्लब पीपीगंज व जम्मू स्पोर्टिंग क्लब कश्मीर के बीच खेला गया। मैच के मध्यांतर के पहले ही पीपीगंज के खिलाड़ी ने शानदार गोल मारकर टीम को एक-शून्य की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद शुरू हुए मैच में कश्मीर की टीम गोल करने के लिए जूझती रही लेकिन गोल करने में असफल रही। पीपीगंज की टीम ने मुकाबले को 1-0 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed