{"_id":"6a67bce28b7a7a3ea80194af","slug":"power-went-out-50-times-in-24-hours-people-struggled-in-their-homes-amidst-humid-heat-maharajganj-news-c-206-1-go11002-182135-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 24 घंटे में 50 बार गुल हुई बिजली, उमस भरी गर्मी घरों में जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 24 घंटे में 50 बार गुल हुई बिजली, उमस भरी गर्मी घरों में जूझते रहे लोग
विज्ञापन
महराजगंज। उमस भरी गर्मी के बीच अघोषित बिजली की कटौती से जिला मुख्यालय के लोग काफी परेशान हैं। रविवार शाम छह बजे से लेकर सोमवार की शाम छह बजे के बीच शहर में करीब 50 से अधिक बार बिजली गुल रही। कभी 10 से 15 मिनट, कभी आधे घंटे और कभी एक घंटे के अंतराल में बिजली कटती से 25 वार्डों के लाखों लोग 24 घंटे जूझते रहे।
अब तक बिजली कटौती ग्रामीण क्षेत्रों तक ही सिमटी थी। लेकिन अब कटौती का दायरा जिला मुख्यालय तक आ पहुंचा है। बीते 24 घंटे में इतनी बार बिजली हर आधे व एक घंटे पर काटी गई। पालिका परिषद के 25 वार्डों में भीषण गर्मी और उमस के बीच रविवार रात बार-बार बिजली गुल होती रही। कारण पता करने के लिए उपभोक्ताओं के फोन बजते रहे लेकिन जिम्मेदारों ने फोन उठाकर यह बताना तक गवारा नहीं समझा।
शास्त्रीनगर निवासी आत्माराम गुप्ता ने बताया कि बिजली निगम के लोगों को पहले से कटौती की जानकारी सार्वजनिक करनी है लेकिन जिम्मेदार कोई सूचना ही जारी नहीं कर रहे हैं। कम से कम डिजिटल प्लेटफार्म पर तो बिजली कटौती की वजह बताना चाहिए, लेकिन यह भी नहीं किया जा रहा है। बिजली निगम केवल सोशल मीडिया पर अपने कार्यों का बखान कर रहा है।
विज्ञापन
गांधीनगर के निवासी पशुपति नाथ गुप्ता ने बताया कि रविवार से सोमवार कितनी बार बिजली कटी यह बताना मुश्किल है। अघोषित कटौती और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से हाल बेहाल है। साथ ही बार-बार की कटौती से घर में बिजली से चलने वाले उपकरण भी खराब हो रहे हैं। चौपहिया के अनमोल ने बताया कि पूरी रात बिजली बाधित रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। समय पर बिजली न मिलने के कारण समय पर पानी की सप्लाई भी नहीं मिल पा रही है।
ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
मिठौरा विकास खंड के लोगों ने सोमवार क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का नेतृत्व करने वाले सिंदुरिया के विजय यादव ने कहा कि लगभग एक माह से बिजली की अघोषित कटौती से हर वर्ग परेशान है। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। 18 जुलाई को अधिशासी अभियंता को पत्र दिया जा चुका है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्पीकअप-
बिजली निगम की मनमानी से बिना रोस्टर व जानकारी दिए बिजली कटौती की जा रही है। बिजली कटौती से लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रविवार रात हर आधे व एक घंटे के अंतराल पर मुख्यालय की बिजली काटी गई जिससे पूरी रात लोगों को बिजली के इंतजार में गुजारनी पड़ी। आठ से 10 बार बैकुंठपुर स्थित कार्यालय में फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
- अभिषेक कुमार राय, शास्त्री नगर, महराजगंज।
-- -- -- -
रविवार व सोमवार को जिस तरह बिजली कटौती मुख्यालय पर की गई उसने पुराने दिनों की याद दिला दी। 24 घंटे में 50 से अधिक बार बिजली कटौती ने दिन-रात परेशान किया। हाल के वर्षों में बिजली कटौती कम हुई है लेकिन पिछले दो दिन से बार-बार बिजली कटौती से दो पंखे जल गए। कटौती पर ब्रेक नहीं लगा तो उपभोक्ताओं को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
-अंबिका, नेहरू नगर, महराजगंज।
-- -- -- -- --
वर्जन-
बिजली निगम के जिम्मेदारों का रवैया ठीक नहीं है। अधीक्षक अभियंता को निर्देशित किया जाएगा कि उपभोक्ताओं के फोन न उठाने वाले अभियंता को सूचीबद्ध कर कार्रवाई करें। बिजली कटौती कब किस क्षेत्र में करने की जरूरत है इसकी जानकारी एक दिन पहले उपभोक्ताओं को देना सुनिश्चित करें। मुख्यालय पर इसके लिए कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश भी दिया जाएगा।
- गौरव सिंह सोगरवाल,जिलाधिकारी, महराजगंज।