फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Power Supply with Bond-Balli

बांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति

Tue, 30 Oct 2018 12:39 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 30 Oct 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Power Supply with Bond-Balli
बांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शहर में कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बांस-बल्ली के सहारे है। कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां बिजली के पोल लगाए ही नहीं गए हैं। इसके चलते केबल बांस - बल्ली के सहारे घरों तक ले जाए गए हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका भी बराबर बनी रहती है। 
विज्ञापन


  राजीव नगर मोहल्ले में तो करीब 50 घरों में केबल बांस बल्ली के सहारे ले जाए गए हैं। तेज हवा चलती है तो पोल गिर गिर जाते हैं। यही नहीं, कटे हुए तार से कब दुर्घटना हो जाए, इस बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसके बावजूद विद्युत निगम व नगर पालिका के अधिकारी लोगों की इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। इसस  लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोग कभी भी सड़क पर उतरकर आंदोलन कर सकते हैं। राजीव नगर मोहल्ले में बांस - बल्ली पर केबल झूलते हुए दिख जाएंगे। हालत यह है कि करीब पचास घरों की बिजली बांस - बल्ली के सहारे जलती है। अक्सर बांस के पोल आने जाने वाले वाहनों के टक्कर से टूटकर गिर जाते हैं। कई जगह केबल भी कटे हुए हैं, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विद्युत निगम व नगर पालिका प्रशासन से लोगों ने कई बार पोल लगवाने के लिए मांग की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उधर, शास्त्री नगर मोहल्ले में भी तमाम घरों में बांस बल्ली के सहारे केबल दौड़ाकर बिजली आपूर्ति की जा रही है। मोहल्ले के लोगों की परेशानी पर किसी की नजर नहीं है। सरोजनी नगर मोहल्ले में भी यही समस्या है। जय प्रकाश नगर में तो केबल जमीन से स्पर्श करता हुए घरों तक पहुंचे हैं।विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर का कहना है कि अभी विभाग के पास पोल लगवाने के लिए बजट नहीं है। बजट मिलने पर पोल लगवाए जाएंगे। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल का कहना है कि नगर वासियों की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। विद्युत पोल के लिए प्रस्ताव सदस्यों ने दिए हैं। जहां पोल नहीं है, वहां जल्द ही पोल लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed