{"_id":"6a416d9a1a36c8916f0fb077","slug":"power-supply-of-638-consumers-disconnected-due-to-outstanding-dues-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-180128-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बकाए में कटी 638 उपभोक्ताओं की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बकाए में कटी 638 उपभोक्ताओं की बिजली
विज्ञापन
फरेंदा। बिजली उपकेंद्र आनंदनगर के सभी फीडर क्षेत्रों में बिजली बकाएदारों से वसूली व बिजली चोरी रोकने को लेकर अभियान चलाया गया। जहां पर 638 बिजली बकाएदारों का कनेक्शन काटते हुए शीघ्र बकाया जमा करने की चेतावनी दी गई। साथ ही 20.5 लाख रुपये की वसूली भी की गई।
अधिशासी अभियंता ई. चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि अभियान में लगभग 935 घरेलू परिसर और 1428 कॉमर्शियल और 25 औद्योगिक परिसर की जांच की गई। जांच के दौरान 638 उपभोक्ताओं की लाइन बिल बकाया होने के कारण काट दी गई। साथ ही 20.5 लाख की वसूली की गई।
उन्होंने बताया कि बड़े बकाएदार शिव पार्वती राइस मिल पिपरा खाल का बकाया 18 लाख और जांगीलाल राइस मिल पनियरा 14 लाख के विरुद्ध धारा 3 की नोटिस घर पर चस्पा कराया गया और अपना बिल 30 जून तक नहीं जमा करते हैं तो उनके खिलाफ धारा -5 की कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान 9 ऐसे उपभोक्ता जो एसी बाईपास कर चलाते हुए पाए गए, उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।