{"_id":"6a55433991736fa2300a59ea","slug":"power-supply-from-harpur-feeder-disrupted-for-13-hours-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-181167-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हरपुर फीडर से 13 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हरपुर फीडर से 13 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर क्षेत्र के हरपुर फीडर से 13 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में पूरी रात उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली आने की उम्मीद में ग्रामीण सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी लेते रहे।
हरपुर फीडर बिजली आपूर्ति काफी हद तक जर्जर हो गई है। मामूली हवा व बरसात आने पर घंटों आपूर्ति बाधित रहती है। रविवार की शाम करीब छह बजे बरसात व हवा के कारण क्षेत्र के लेजार महदेवा, भैया फरेंदा, बाजारडीह, भगवतनगर परसिया, उदितपुर, हरमंदिल खुर्द, परसाबेनी सहित दर्जनों गांवों की बिजली बाधित रही। कई जगहों पर पेड़ व खंभे गिरने की सूचना भी मिली, जिसको लेकर क्षेत्र की आपूर्ति ठप कर दी गई।
विभाग के कर्मचारी पूरी रात आपूर्ति बहाल के प्रयास में लगे रहे लेकिन नहीं हो पाई। क्षेत्र के विनोद, प्रमोद, विन्ध्याचल, मुरारी, सहदेव, मनोज, सच्चिदानंद सहित तमाम लोगों ने बताया कि विभाग की लापरवाही का नतीजा क्षेत्र के लोग भुगत रहे है। खंभा व तार जर्जर होने के कारण मामूली हवा में परेशानी होती है। गर्मी में पूरी रात लोग झेलते रहते है। सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस लिया। अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि हवा व बरसात के कारण खंभे व तार गिर गए थे। ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।