फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Power crisis in over 24 villages for 20 hours

Maharajganj News: 24 से अधिक गांवों में 20 घंटे से बिजली संकट

Sat, 26 Sep 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Power crisis in over 24 villages for 20 hours
मिठौरा। निचलौल क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों में करीब 20 घंटे से बिजली संकट झेल रहे हैं। साउथ फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति ठप होने से इन्वर्टर और मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए हैं। उमस और गर्मी में हजारों उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सेखुई, पड़री, हरपुर, टीकर, परसौनी समेत कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ता दिलीप, बिकाऊ, भिखारी, कुलदीप और सर्वेश ने बताया कि जरूरी कामकाज प्रभावित हुए हैं। मोबाइल और इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से संचार का संकट खड़ा हो गया है। बिजली पर निर्भर दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा है। खरचौली गांव के पूर्व प्रधान के घर के पास गुरुवार रात 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूट गई थी। इसके बाद साउथ फीडर की आपूर्ति बाधित हुई। विभाग ने लाइन सुधारने का प्रयास किया। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने कथित तौर पर अड़चन डाल दिया, जिससे दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन


उपभोक्ता उमेश, भरत, रमेश और प्रदीप शर्मा का कहना है कि बिजली विभाग को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल करनी चाहिए। उनका कहना है कि एक स्थान के विवाद का असर पूरे फीडर से जुड़े गांवों पर न पड़ें। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ता जीतेन्द्र शर्मा, गिरिजेश गुप्ता और विपिन मिश्र ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने 11 हजार वोल्ट लाइन दुरुस्त करने और साउथ फीडर की आपूर्ति बहाल करने को कहा है। इस संबंध में विद्युत अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति को पूर्व प्रधान द्वारा रोका गया है। कार्रवाई के लिए निचलौल थाने को लिखित सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed