{"_id":"6af770e1339da99c100ffc2f","slug":"following-the-weekend-break-on-saturday-and-sunday-there-will-also-be-a-public-holiday-on-monday-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-189141-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छठ पर्व पर नेपाल सरकार ने घोषित किया अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छठ पर्व पर नेपाल सरकार ने घोषित किया अवकाश
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल सरकार ने छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के बाद सोमवार को भी छठ पर्व पर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, सीमावर्ती क्षेत्र में भंसार (सीमा शुल्क) कार्यालय व संबंधित बैंक खुले रहेंगे। भारत-नेपाल सीमा पर यात्रियों का आवागमन भी सामान्य रूप से जारी रहेगा।
नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता आनंद काफ्ले ने शुक्रवार को सूचना जारी कर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश दिए जाने की जानकारी दी। जारी सूचना के अनुसार, छठ पर्व के पहले दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और अगले दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए नेपाल सरकार ने छठ पर्व के अगले दिन सोमवार को भी सार्वजनिक अवकाश देने का निर्णय लिया है।
सरकार के इस निर्णय से सरकारी कार्यालयों में लगातार तीन दिनों तक कामकाज प्रभावित रहेगा। सीमावर्ती व्यापार और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भंसार कार्यालय व संबंधित बैंक खुले रखने की व्यवस्था की गई है। भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के नागरिकों और यात्रियों की आवाजाही जारी रहेगी।