Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bottle gourd sold for 200 Rs. per kg in Ghughli and Siswa.

Maharajganj News: सूर्योपासना पर्व पर सब्जियों और फलों के दाम में उछाल

Sat, 14 Nov 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bottle gourd sold for 200 Rs. per kg in Ghughli and Siswa.
महराजगंज। महापर्व छठ शुक्रवार से आगाज हो गया तो नहाय-खाय के तहत व्रती महिलाओं ने लौकी की तलाश में बाजार का रुख किया। इस महाव्रत में लौकी की सब्जी की अनिवार्यता के कारण 200 रुपये प्रति पीस तक बिका। सब्जियों और फलों के दाम में बेतहाशा वृद्धि दिखी।
विज्ञापन

छठ पर्व में लौकी का विशेष महत्व है। व्रती महिलाएं नहाय-खाय के दिन लौकी-भात का सेवन कर व्रत की शुरुआत करती हैं। इसी कारण पर्व के एक दिन पहले लौकी की मांग काफी बढ़ जाती है। मांग बढ़ते ही दुकानदारों ने दाम बढ़ा दिए। स्थानीय बाजारों में सामान्य दिनों में 20 से 30 रुपये किलो बिकने वाली लौकी शुक्रवार को 150 से 200 रुपये किलो तक बिकी।
विज्ञापन

सिसवा बाजार में सुबह 150 रुपये किलो बिक रही लौकी शाम होते-होते 200 रुपये किलो हो गई। घुघली में भी यही हाल रहा। इसके अलावा परवल, भिंडी, बैंगन और टमाटर के दाम भी दोगुने हो गए हैं। अदरक 200 रुपये और नींबू 100 रुपये किलो बिका। व्रती महिला रागिनी व अनीता ने बताया कि पर्व के नाम पर जमकर लूट हो रही है। हर साल त्योहार आते ही सब्जी विक्रेता लौकी के दाम बढ़ा देते हैं। मूल्य नियंत्रण नहीं है। वहीं सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मांग अधिक और आवक कम होने से दाम बढ़े हैं। थोक मंडी से ही महंगा मिल रहा है, इसलिए मजबूरी में महंगा बेचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलीं व्रती महिलाएं
लोकआस्था का पर्व छठ हम पूरे परिवार के साथ मानते हैं। मैं 27 वर्षों से छठ व्रत रखती हूं। छठ पूजा व्रत से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं जिससे मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
- सुनीता वर्मा, रानीलक्ष्मीबाई नगर, बृजमनगंज
छठ पूजा हम पूरे हर्षोल्लास के साथ मानते हैं। जबसे ससुराल आई तबसे इस पर्व के प्रति हमारी आस्था बढ़ गई। मैं पिछले 12 वर्षों से छठ व्रत रहती हूं। इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है।
- पूनम जायसवाल, लोहिया नगर, बृजमनगंज
चार दिन के छठ पर्व के लिए हफ़्तों पहले से ही तैयारी किया जाता है छठ माता की कृपा हमारे परिवार पर सदैव बनी रहती है। मैं पांच वर्षों से छठ व्रत रहती हूं।

- अनीता गुप्ता, आजादनगर, बृजमनगंज
छठ पूजा सूर्य देव की उपासना का पर्व है। छठ व्रत की परंपरा हमारे परिवार में पीढ़ियों से चली आ रही है परंपरा को निभाते हुए आठ वर्षों से व्रत रख रही हूं। व्रत रखने से परिवार में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
- सरस्वती चौरसिया, भारत माता चौक नगर, बृजमनगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article