फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Posters pasted on shops in the city, do not play DJ at high volume

Maharajganj News: शहर में दुकानों पर पोस्टर चस्पा, तेज आवाज में डीजे न बजाएं

Thu, 19 Oct 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Posters pasted on shops in the city, do not play DJ at high volume
शहर में दुकानों पर पोस्टर चस्पा, तेज आवाज में डीजे न बजाएं
मऊपाकड़ में कपड़े की दुकान तो हनुमानगढ़ी पर पान की दुकान पर लगा पोस्टर, लोग भी दिखा रहे जागरूकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नवरात्र दशहरा में डीजे तेज आवाज में न बजाने के लिए व्यापारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। शहर में दुकानों पर व्यापारी पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। दुकान पर खरीदारी करने वाले लोगों की नजर पोस्टर पर पड़ रही है, तो व्यापारियों से पूछ भी रहे हैं। उधर, पुलिस प्रशासन की ओर से भी डीजे बजाने को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। नियम के विपरीत डीजे बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बुधवार को शहर के मऊपाकड़ मुहल्ले में एक साड़ी की दुकान पर नजर पड़ी तो वहां एक पोस्टर दिखा। पोस्टर पर लिखा था कि तेज आवाज में डीजे न बजाएं, यह नुकसानदायक है। दुकान पर आने वाले लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। दुकानदार रामसवारे ने कहा कि अमर उजाला की मुहिम सराहनीय है। तेज आवाज में डीजे बजना सेहत के लिए हानिकारक है। सभी लोगों को इस मुहिम का हिस्सा बनकर कदम आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

यहां से आगे बढ़ने पर कॉलेज रोड पर धीरेंद्र मिले तो उन्होंने कहा कि वर्तमान में तो तेज आवाज कम सुनने को मिल रहा है। एक माह पहले घर में कीर्तन हो रहा था तो तेज आवाज के कारण रात में सो नहीं सका। संकोचवश कहा नहीं, लेकिन समस्या हुई। लोगों को इस पर स्वयं विचार करने की जरूरत हैं। यह कहने के बाद वह आगे बढ़ गए। सक्सेना चौक से बलिया नाले की ओर बढ़ने पर हनुमानगढ़ी के पास एक पानी की दुकान दिखी, वहां भी एक पोस्टर लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर आने वाले लोग उस पोस्टर को एक बार जरूर देख रहे थे। पोस्टर पर डीजे नहीं बजाने का जिक्र किया गया है। पोस्टर पर लिखी बात पर लोग चर्चा करते हुए दिखे। दुकान पर मिले नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस समस्या का समाधान लोगों की जागरूकता पर ही निर्भर है। समाज में इसके लिए व्यापक मुहिम चलाने की जरूरत है। शासन प्रशासन के आदेशों का पालन करने में ही भलाई है। इस बीच कई लोग इस मसले पर चर्चा करने लगे।
--------------------
डीजे बजने पर समस्या होती है। तेज आवाज के कारण रात को घर जाने के बाद सिर में दर्द होने लगता है। डीजे कम आवाज में बजना सभी के लिए लाभदायक होगा। इस वजह से दुकान में पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक कर रहा हूं।
रामसंवारे गुप्ता, कपड़ा कारोबारी
------------------
त्योहार में तेज आवाज में डीजे बजने से परेशानी होती है। घर में बुजुर्गों को तेज से आवाज से काफी दिक्कत होती है। डीजे संचालकों को चाहिए कि डीजे धीमी आवाज में बजाएं। समस्या के समाधान के लिए सभी को जागरूक होना पडे़गा।
सत्यनारायण कुमार, सिविल लाइन
---------------
मुहल्ले के समितियां की ओर से डीजे लगाया जाता है, इस बार अनुरोध किया गया है कि धीमे आवाज में बजाएं। तेज आवाज के कारण नींद नहीं लगती है।
श्यामनारायण, सुभाष नगर
-----------------
डीजे के शोर से बीमारों, बुजुर्गाें को ज्यादा परेशानी होती है। अब लोगों में धीरे-धीरे जागरूकता आ रही है। आने वाले दिनों में इसका परिणाम बेहतर दिखेगा। समिति के लोगों से भी धीमी आवाज में डीजे बजाने के लिए अनुरोध किया जा रहा है।
रामनाथ पांडेय, सिविल लाइन
----------------------
पुलिस की ओर से समितियों को जारी दिशा निर्देश
-------------------------------------
-- नवरात्र पर्व, दुर्गा प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन के दौरान डीजे संचालकों द्वारा मानक का उल्लंघन करने वाले वाहन जिसमें क्षमता से कई गुना अधिक साउंड बॉक्स लगाने, अति तीव्र ध्वनि, अधिक साउंड वाले लाउडस्पीकर का उपयोग करने पर तथा नागरिकों के लोक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।


- डीजे वाहनों पर मानक के विपरीत अधिक संख्या में वूफर/ डीजे साउंड बांधने के कारण विशालकाय आकार से बिजली तारों, खंभों व लोक संपत्ति की हानि न हो।

- सड़क मार्ग, विद्युत, आपात व्यवस्था बाधित होने व अति तीव्र ध्वनि से आमजन, बुजुर्गों, शिशुओं, यात्रियों, एंबुलेंस आदि की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।

- मानक अनुसार डीजे न बजाने पर संबंधित डीजे संचालकों व उनके स्वामियों के विरुद्ध की जाएगी सख्त वैधानिक कार्रवाई

- डीजे संचालक द्वारा डीजे को ट्रैक्टर ट्राली के बजाय पिकअप, डीसीएम गाड़ी का उपयोग किया जाए
------------------------
निर्धारित क्षमता तक ही डीजे बजाने की अनुमति है। जिले में 1155 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। पंडाल में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया है। नियम का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
-डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed