फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   posters of amritpal and puplepreet lebeled on bharat nepal border

Maharajganj News: भारत-नेपाल

Sat, 25 Mar 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 25 Mar 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
posters of amritpal and puplepreet lebeled on bharat nepal border
सोनौली सीमा पर अमृतपाल और पपलप्रीत के पोस्टर लगाए गए।संवाद
भारत-नेपाल बॉर्डर पर अमृतपाल और पपलप्रीत के लगे पोस्टर
विज्ञापन





नेपाल भागने की आशंका, अलर्ट जारी, आने-जाने वाले यात्रियों की हो रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी



सोनौली। पंजाब से फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक ''वारिस पंजाब दे'' संगठन के अमृतपाल सिंह की तलाश में भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए सोनौली बॉर्डर पर अमृतपाल और पपलप्रीत के पोस्टर लगाए गए हैं। सशस्त्र सीमा बल और पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। भारत से नेपाल आने-जाने वाले वाहनों और यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। वहीं, होटलों, बसों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।

बताया जा रहा है कि अमृतपाल 19 मार्च की रात को हरियाणा के शाहाबाद आया था। वहां से अपने सहयोगी पपलप्रीत के साथ फरार हो गया। अमृतपाल जब से फरार हुआ है, तबसे न केवल हुलिया बदला है बल्कि वाहन भी बदल रहा है। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्ना हैं। सरहद के सभी नाकों पर जवान सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन




सीमा पर खुफिया विभाग दो दिन से अलर्ट पर है। नेपाल प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है। पोखरा, काठमांडो के रास्तों पर नेपाल पुलिस की भी पैनी नजर है। कुछ महीने पहले ही भारतीय खुफिया विभाग ने अलर्ट किया जारी किया था। बांग्लादेश, पाकिस्तान के आतंकी संगठन, खालिस्तान विद्रोहियों से मिलकर नेपाल में भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सीमाओं पर लगीं तस्वीरें

सोनौली ही नहीं बल्कि जिले से लगी 84 किलोमीटर की सीमा के सभी नाकों पर अमृतपाल और पपलप्रीत की तस्वीरें चस्पा कर दी गई हैं। सोनौली प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि जब से अमृतपाल सिंह के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, तभी से सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एजेंसी अलर्ट मोड पर है। नेपाल जाने वाले सभी लोगों और वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही लोगों को नेपाल जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed