फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Postal workers kept waiting for the technical team, no work was done.

Maharajganj News: टेक्निकल टीम का इंतजार करते रहे डाककर्मी, नहीं हुआ कोई काम

Wed, 01 Oct 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Postal workers kept waiting for the technical team, no work was done.
महराजगंज। प्रधान डाकघर का लीज लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी कोई कार्य नहीं हो सका। डाकघर तय समय पर जरूर खुला लेकिन पूरे दिन डाककर्मी टेक्निकल टीम के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। नवरात्र व दशहरा त्योहार के बावजूद एजेंटों के कार्य, लेनदेन, स्पीड पोस्ट, प्राप्त होने वाले डाक की छंटाई का कार्य ठप रहा। प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर के मुताबिक चार दिन में 5 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर की लीज लाइन में फाल्ट आने के कारण ग्राहकों को लगातार चार दिन से लेनदेन की सुविधा नहीं मिल पा रही। इस समय अवधि के पत्र व स्पीड पोस्ट की छंटाई नहीं होने से किसी भी डाकघर तक बांटने के लिए चिट्ठी नहीं पहुंच रही और न ही वितरण हो पा रहा है। स्पीड पोस्ट की सुविधा भी नहीं मिलने से लोग अपना पार्सल लेकर वापस लौट रहे हैं। स्थानीय ही नहीं राज्यस्तरीय टीम भी बैरंग लौटी : तकनीकी खामी दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को स्थानीय व बीएसएनएल की टीम विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed