फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Postal department will organize camps in private schools, making Aadhaar easy

Maharajganj News: निजी स्कूलों में डाक विभाग लगाएगा शिविर, आधार बनवाना होगा आसान

Mon, 08 Dec 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Postal department will organize camps in private schools, making Aadhaar easy
महराजगंज। आधार निर्माण व अपडेशन की राह आसान कर दी गई है। निजी स्कूल प्रबंधन अपने परिसर में आधार अपडेशन व नए कार्ड निर्माण के लिए कैंप लगवा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ प्रधान डाकघर में स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य की तरफ से प्रार्थनापत्र देना होगा। डाक अधीक्षक की स्वीकृति के बाद डाक कर्मी स्कूल में बायोमेट्रिक सेटअप डालकर शिविर में आधार संबंधित कार्य पूरा कराएंगे।
विज्ञापन

शासन स्तर से आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए बीआरसी के साथ निजी स्कूलों में भी आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है। आधार अपडेट कराने के लिए बच्चों के साथ अभिभावकों को आए दिन डाकघर और आधार केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

आधार पंजीकरण को लेकर शहर और गांव दोनों ही क्षेत्रों में भीड़ बढ़ती जा रही है। खासकर बच्चों के आधार अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, फोटो और पता को लेकर अभिभावकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। कई बच्चों के आधार लंबे समय तक अपडेट नहीं हो पाने से छात्रवृत्ति में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या को दूर करने के लिए अब स्कूल स्तर पर आधार एनरॉलमेंट व अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इच्छुक संबंधित स्कूलों को प्रधान डाकघर में एक प्रार्थना पत्र देना होगा। आवेदन स्वीकार होने के बाद डाकघर की टीम स्कूल का निरीक्षण करेगी और वहां आधार पंजीकरण से संबंधित सेटअप (उपकरण, सॉफ्टवेयर, फिंगर अटेस्ट करने वाली व आई स्केनर मशीनें) स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed