फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Post office software slow...transaction not done, Rakhi could not be sent

Maharajganj News: डाकघर का सॉफ्टवेयर सुस्त...लेन-देन हुआ न ही भेज सके राखी

Thu, 07 Aug 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Post office software slow...transaction not done, Rakhi could not be sent
पोस्ट ऑफिस पर रखा गया पार्सल।
महराजगंज। मुख्य डाकघर का नया साफ्टवेयर तेजी से काम नहीं कर रहा है। सोमवार व मंगलवार को बिल्कुल काम नहीं किया। इससे जरूरी रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट नहीं हो सका। बहनों को कूरियर से राखी भेजने में अधिक रुपये खर्च करना पड़ा।
विज्ञापन

औसतन एक दिन में 20 हजार रुपये से अधिक का नुकसान डाकघर को हुआ। करीब एक लाख से अधिक राजस्व का नुकसान स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री नहीं होने के कारण हुआ है। रक्षाबंधन पर्व करीब है। बहनों को राखी भेजने के लिए ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है। डाकघर का सॉफ्टवेयर सुस्त होने की वजह से कूॅरियर वालों की चांदी है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से समस्या है। दिल्ली, मुंबई कोलकाता, राजस्थान समेत अन्य प्रांतों में राखियां भेजने के लिए दुश्वारियां हो रही हैं, क्योंकि अब कम समय रह गया है। कूॅरियर से भेजने पर मुंहमांगी रकम ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य डाकघर से मिली जानकारी के अनुसार, तीन अगस्त को सर्वर फेल रहने से कामकाज प्रभावित हुआ। चार अगस्त को सॉफ्टवेयर लांच हुआ तो ठीक से काम नहीं किया। इससे रजिस्ट्री समेत अन्य जरूरी कामकाज नहीं हो सके। पांच अगस्त को ट्रायल के दौरान दो से चार बुकिंग हुई, लेकिन अधिक कामकाज नहीं हो सका। अन्य काम जैसे जमा निकासी आदि हो रहा है।
एक दिन में करीब 600 बुकिंग होती है और करीब दो हजार रजिस्ट्री आती है। एक सितंबर से रजिस्टर्ड पोस्ट बंद हो जाएगा सिर्फ स्पीड पोस्ट चलेगा। रजिस्ट्री की बुकिंग धीरे चल रही है। स्पीड पोस्ट 50 ग्राम तक का 41 रुपये, रजिस्ट्री का 20 ग्राम तक 26 रुपये, पार्सल का आधा किलो तक 36 रुपये लगता है। वजह से हिसाब से रेट घट बढ़ सकता है।
बुधवार को ज्ञानती देवी मुख्य डाकघर के पास मिली। उन्होंने बताया कि डाक विभाग पर भरोसा होने के साथ ही रकम भी कम लगता है। भाई दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता है। उसे राखी भेजनी थी, लेकिन स्पीड पोस्ट नहीं होने से कूॅरियर से भेजना पड़ेगा।
डाकघर परिसर में महेंद्र यादव मिले। उन्होंने बताया कि साफ्टवेयर धीमे चल रहा है। इससे काम तेज गति से नहीं हो रहा है। पत्नी ने राखी भेजने के लिए दी है। अब इसे कूॅरियर से भेजना पड़ेगा। संध्या तिवारी ने बताया कि दो घंटे इंतजार के बाद स्पीड पोस्ट हुआ तो राहत मिली।

कर्मियों ने बताया कि साफ्टवेयर धीमा चल रहा है। इससे थोड़ी समस्या हो रही है। आने वाले दिनों में ठीक हो जाएगा। दूसरी ओर से जिला परिषद मार्केट में राखी कूॅरियर करने के बाद घर जा रहे दीपेश ने बताया कि कूॅरियर वालों की चांदी है। उनका रेट इन दिनों बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed