फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Porvi Tatbandh of MHAW Breake down

महाव का पूर्वी तटबंध देवघट्टी गांव के सामने 30 मीटर टूटा

Tue, 02 Aug 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Porvi Tatbandh of MHAW Breake down
मरहाजगॊज ः देवघट्टी गांव के सामने टूटा महाव नाले का पूर्वी तटबंध। - फोटो : MAHARAJGANJ
महाव का पूर्वी तटबंध देवघट्टी गांव के पास 30 मीटर टूटा
विज्ञापन

बरगदवा ( महराजगंज)। नौतनवां विकास खंड के परसा मलिक व बरगदवा क्षेत्र से होकर बहने वाले महाव नाले का पूर्वी तटबंध देवघट्टी गांव के पास सोमवार शाम चार बजे करीब 30 मीटर विश्वंभर रौनियार के खेत के सामने टूट गया। तटबंध टूटने से देवघट्टी, हरखपुरा, हरपुर, अमहवा, नरायनपुर सहित अन्य गांव के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई।
नेपाल में पहाड़ों पर हो रही बारिश से रविवार देर शाम से ही महाव नाला उफान पर था। तटबंध पर दबाव से नाला देवघट्टी गांव के पास टूट गया। क्षेत्र के किसान रामनाथ साहनी, जयहिंद वर्मा, पारस यादव, अवधेश ने कहा कि महाव की सफाई के नाम पर खानापूरी की जाती है। यही कारण है कि हर साल पानी का दबाव बढ़ने पर तटबंध टूट जाता है।
विज्ञापन

इस वर्ष भी ऐसा ही हुआ है। महंगाई के इस दौर में किसी तरह से धान की रोपाई की गई। फसल कुछ ठीक हुई तो जलभराव हो गया। अधिक दिनों तक जलभराव रहा तो फसल खराब जाएगी किसानों ने कहा कि सिल्ट सफाई व तटबंध मरम्मत के नाम पर सिंचाई विभाग ने जून में झिंगटी गांव से लेकर सगरहवा गांव तक 15 किमी नाला में लाखों रुपये खर्च किए। बावजूद इसके तटबंध टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पानी घटने के बाद मरम्मत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed