{"_id":"62d565e297e7ab3b6d7938a5","slug":"polytechnic-result-2022-farmer-s-son-tops-k-one-civil-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polytechnic Result 2022: किसान के बेटे ने के-वन सिविल ट्रेड में किया टॉप, खुद तैयारी कर हासिल की सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Polytechnic Result 2022: किसान के बेटे ने के-वन सिविल ट्रेड में किया टॉप, खुद तैयारी कर हासिल की सफलता
Mon, 18 Jul 2022 07:23 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 18 Jul 2022 07:23 PM IST
सार
चौक बाजार क्षेत्र के खोस्टा गांव के रहने वाले सूर्य प्रकाश मिश्रा ने हाई स्कूल की शिक्षा सेक्रेड़ हार्ट स्कूल निचलौल से प्राप्त की। उन्होंने इंटर की शिक्षा नवल्स एकेडमी गोरखपुर से प्राप्त करने के बाद पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए परीक्षा की तैयारी की।
विज्ञापन
सूर्य प्रकाश मिश्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पॉलिटेक्निक संस्थाओं में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। इसमें जिले में खोस्टा गांव के रहने वाले सूर्य प्रकाश मिश्रा ने के-वन सिविल ट्रेड में टॉप किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं बाबा को दिया है। घर पर रहते हुए परीक्षा से जुड़ी पुस्तकों को पढ़कर तैयारी करके उन्होंने सफलता हासिल की।
विज्ञापन
चौक बाजार क्षेत्र के खोस्टा गांव के रहने वाले सूर्य प्रकाश मिश्रा ने हाई स्कूल की शिक्षा सेक्रेड़ हार्ट स्कूल निचलौल से प्राप्त की। उन्होंने इंटर की शिक्षा नवल्स एकेडमी गोरखपुर से प्राप्त करने के बाद पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए परीक्षा की तैयारी की। सिविल ट्रेड में यह 10वें स्थान पर है। सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने घर पर रहते हुए खुद तैयारी की।
विज्ञापन
उन्होंने बाबा अनिरुद्ध किशोर मिश्रा की प्रेरणा से इंजिनियर बनने का इरादा बनाया। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए तैयारी की तो सफलता मिल गई। प्रत्येक दिन औसतन चार से पांच घंटे की पढ़ाई की। पिता श्रीराम मिश्रा पेशे से किसान हैं।
विज्ञापन