फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Politically UP is the most important state of the country

Maharajganj News: ‘राजनीतिक रुप से यूपी देश का सबसे अहम प्रदेश’

Sat, 25 Jan 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 25 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Politically UP is the most important state of the country
उत्तर प्रदेश दिवस पर छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते विधायक प्रेम सागर पटेल,ज्ञानेंद्र
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल ने कहा कि योगी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है।
विज्ञापन

आयोजन के माध्यम से प्रदेशवासियों को प्रदेश की संस्कृति और इतिहास से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। इस गंगा, जमुना और सरस्वती के संगम की धरती है। यह बुद्ध और राम की धरती है। कहा कि 144 वर्ष पर आने वाला कुंभ प्रदेश के तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित हो रहा है। राजनीतिक रूप से यह प्रदेश देश का सबसे अहम प्रदेश है। इसका महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि इस प्रदेश से 09 प्रधानमंत्री हुए हैं।
विज्ञापन

विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का आयोजन भाजपा सरकार पूरे धूमधाम से करती है। पिछले वर्ष भी उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन घुघली में किया गया था। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सर्वांगीण विकास हो रहा है और उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित स्टॉल और चित्र प्रदर्शनी उसकी झांकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत डीएम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने किया। इस अवसर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा आदि उपस्थित रहे।

स्थानीय संस्कृति एवं भोजन को भी दिखाया गया : कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सूचना, संस्कृति और पर्यटन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के इतिहास और जनपद के पर्यटन स्थलों पर आयोजित विशेष चित्र प्रदर्शनी था, जिसमें उत्तर प्रदेश के निर्माण के संपूर्ण इतिहास को तो प्रदर्शित किया ही गया था, साथ ही प्रदेश के सभी प्रमुखों पर्यटक स्थलों और स्थानीय संस्कृति एवं भोजन को भी दिखाया गया था। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा आयोजित वैज्ञानिक मॉडलों को भी अतिथिगण सहित उपस्थित लोगों की जमकर सराहना मिली। जिला सूचना अधिकारी/ सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस 26 जनवरी को समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed