फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Political parties were made aware of the current status of SIR

Maharajganj News: एसआईआर की वर्तमान स्थिति से राजनीतिक पार्टियों को कराया अवगत

Wed, 10 Dec 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Political parties were made aware of the current status of SIR
एसआईआर प्रक्रिया में समस्त मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों की सहभागिता को लेकर की बैठक
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एसआईआर प्रक्रिया में समस्त मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों की सहभागिता को लेकर बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक दलों के साथ समन्वय स्थापित कर उनका सहयोग सुनिश्चित करना रहा। जिलाधिकारी ने एसआईआर की वर्तमान स्थिति से विस्तृत रूप से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लगभग 84 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने ‘नो मैपिंग’ पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे मतदाता जिनका लिंक 2003 की निर्वाचक नामावली से नहीं हो पा रहा है, उनकी मैपिंग का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ स्तर एजेंट के माध्यम से सही जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें, ताकि नो मैपिंग के मामलों की संख्या को न्यूनतम किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी दिवसों में समस्त मतदेय स्थलों पर बीएलओ और बीएलए की बैठक कराई जाएगी। बैठक में जिनका नाम अलग–अलग कारणों से एसआईआर में विलोपित किया गया है, उनका नाम पढ़ा जाएगा ताकि तत्काल राजनीतिक दल अथवा संबंधित व्यक्ति आपत्ति दर्ज करा सकें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को अवगत कराया कि आगामी दो दिनों में विशेष कैंप का आयोजन कर नए मतदाताओं से फॉर्म-06 को भरवाया जाएगा। राजनीतिक दल इसमें ज्यादा से ज्यादा से सहयोग करें ताकि कोई मतदाता छूटने न पाए। जनपद में कुल 2084 मतदेय स्थलों पर 19,91,778 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 99.97 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया जा चुका है। जबकि मृत, स्थाई रूप स्थानांतरित सहित विभिन्न कारणों से जिनका फॉर्म एकत्रित नहीं हो सका है, उन मतदाताओं की संख्या 13.78 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed