Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Political parties sought digitization data

Maharajganj News: राजनीतिक दलों ने डिजिटाइजेशन के आंकड़े मांगे

Sat, 29 Nov 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Political parties sought digitization data
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया की प्रगति, पारदर्शिता और वर्तमान स्थिति से सभी राजनीतिक दलों को अवगत कराना रहा।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों की ओर से बूथवार को डिजिटाइजेशन के आंकड़ों की मांग की गई। जिलाधिकारी ने डिजिटाइजेशन के बूथवार आंकड़े राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि एसआईआर कार्य निर्धारित समय सीमा और मानकों के अनुरूप संचालित है। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी बीएलओ और संबंधित कार्मिकों द्वारा गांव व वार्डवार भ्रमण कर घर-घर सत्यापन का कार्य पूरी गंभीरता से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी दलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में राजनीतिक दलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वे कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित सूचनाएं सही रूप में प्रसारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed