फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Political deadlock in Nichlaul ends; resignations of all councilors rejected.

Maharajganj News: निचलौल का सियासी गतिरोध खत्म, सभी सभासदों के इस्तीफे नामंजूर

Tue, 21 Jul 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Political deadlock in Nichlaul ends; resignations of all councilors rejected.
निचलौल नगर पंचायत कार्यालय में सियासी गतिरोध समाप्त होने के बाद अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया के साथ
बैठक में मतभेद भुलाकर विकास कार्यों को गति देने का लिया संकल्प
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में बैठक के बाद जनहित के मुद्दों पर मिलकर काम करने पर बनी सहमति
महराजगंज। नगर पंचायत निचलौल में 10 सभासदों के इस्तीफा देने से कुछ दिनों से जारी सियासी गतिरोध सोमवार को समाप्त हो गया। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभासद एक मंच पर आए आपसी मतभेद भुलाकर विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
जानकारी के अनुसार, बैठक में एक मनोनीत सहित 10 निर्वाचित सभासद शामिल हुए। इस दौरान लंबी चर्चा के बाद आपसी मतभेद समाप्त कर नगर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। बैठक में सर्वसम्मति पहले दिए गए सभी इस्तीफों को सर्वसम्मति से नामंजूर कर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं, विकास कार्यों की स्थिति, जनहित से जुड़े मुद्दे और विभिन्न चिंताओं को विस्तार से रखा। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का संचालन पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जनहित की भावना के अनुरूप किया जा रहा है तथा आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर भी सहमति बनी कि भविष्य में किसी भी प्रकार के मतभेद का समाधान संवाद और आपसी विश्वास के माध्यम से किया जाएगा। सभासदों ने कहा कि व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर नगर के समग्र विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना समय की आवश्यकता है।
बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं को जनप्रतिनिधियों के सहयोग से और गति देने का निर्णय लिया गया। सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था सहित जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करने पर भी सहमति बनी।
अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने कहा कि नगर पंचायत का प्रत्येक जनप्रतिनिधि एक परिवार का सदस्य है। जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए सभी मिलकर निचलौल को विकास और सुशासन का आदर्श नगर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बैठक में सभासद महातम यादव, संजय पांडेय, मनीष खड़किया, अजीत यादव ''''भोलू'''', साबिर अली, दशरथ प्रसाद, धीरज विश्वकर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया ''''मुन्ना'''', सभासद प्रतिनिधि जय सिंह यादव, आबिद अली, अभिषेक सिंह, महेश मद्धेशिया, अनिल कन्नौजिया, अनिल कसौधन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed