{"_id":"5da21f698ebc3e93b4346789","slug":"polis-and-ssb-forse-stop-two-track-oniun-maharajganj-news-gkp325235466","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी और पुलिस ने रोका भारत से नेपाल जा रहा दो ट्रक प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी और पुलिस ने रोका भारत से नेपाल जा रहा दो ट्रक प्याज
विज्ञापन
सोनौली भारत से नेपाल जा रहे दो ट्रक प्याज एसएसबी और पुलिस ने सरहद पर रोका
- फोटो : MAHARAJGANJ
एसएसबी और पुलिस ने रोका भारत से नेपाल जा रहा दो ट्रक प्याज
सोनौली(महराजगंज)। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से भारत से नेपाल जा रहे दो ट्रक प्याज को सरहद के नो मेंस लेंड पर एसएसबी और पुलिस ने रोक लिया है। जहां कस्टम के अधिकारी कह रहे है प्याज जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ एसएसबी और पुलिस दोनों ट्रको को रोककर उच्चाधिकारियों से बातचीत कर रही है।
शनिवार की शाम करीब पांच बजे सरहद के मुख्य मार्ग से कस्टम ने दो ट्रक प्याज पास कर नेपाल के लिए रवाना किया जिसे नो मेंस लेंड पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने रोक लिया और व्यापारी से प्याज के कस्टम पेपर दिखाने को कहा जिस पर व्यापारी ने कस्टम द्वारा पास किया गया बिल आफ एक्सपोर्ट दिखाया। एसएसबी ने एक्सपोर्ट को गलत बताते हुए भारत सरकार द्वारा जारी सर्कुलर की बात करते हुए प्याज लदे दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दिया है। इस संबंध में कंपनी कमांडर अमित कुमार और चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्याज लदे दोनों ट्रकों को रोका गया है। जिसके वजन सहित सभी पेपर की जांच की जा रहा है। उधर डिप्टी कमिश्नर कस्टम सोनौली शशांक यादव ने बताया कि एसएसबी और पुलिस को नए नियम की अभी जानकारी नहीं है। उक्त दोनों ट्रकों में प्याज 29 सितम्बर के पूर्व भारत और नेपाल व्यापार लेटर आफ क्रेडिट एलसी के अंतर्गत भेजा गया है। एसएसबी हमसे पेपर मांगेगी तो दिखाया जाएगा।