फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police yard inaugurated, police station premises will look clean

Maharajganj News: पुलिस यार्ड का हुआ उद्घाटन, साफ-सुथरा दिखेगा थाना परिसर

Sun, 25 Feb 2024 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Feb 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
Police yard inaugurated, police station premises will look clean
निचलौल। सर्किल क्षेत्र के थानों में अब लावारिस या सीज वाहन दिखाई नहीं देंगे। थाना परिसर पूरी तरह से साफ-सुथरा दिखेगा। क्योंकि, वाहनों को रखने के लिए थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे बहुआर कला में रविवार को एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने पुलिस यार्ड का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

राजस्व और विकास विभाग के सहयोग से करीब डेढ़ एकड़ भूमि में नौ लाख रुपये की लागत से पुलिस यार्ड का निर्माण कराया गया है। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि इस यार्ड को अभी और बेहतर तरीके से बनाया जाएगा। लंबे समय से पुलिस विभाग इसकी आवश्यकता महसूस कर रहा था। थाने में जगह न होने से पकड़े गए वाहनों को थाना के बाहर सड़क किनारे भी खड़ा करना पड़ जा रहा था।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सरहद पर कस्टम, एसएसबी और एआरटीओ की ओर से वाहनों को पकड़ने के बाद खड़ा करने को लेकर समस्या आ रही थी। क्योंकि, इनके ओर से पकड़े गए वाहनों को संबंधित थानों को सुपुर्दगी कर दी जाती है। इतना ही नहीं कई थानों पर जगह के अभाव में बड़े वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा करना पड़ता था, जिससे हादसों का भय बना रहता था। इस यार्ड में सर्किल क्षेत्र के निचलौल, ठूठीबारी, कोठीभार, चौक, सोहगीबरवा से बरामद वाहनों को खड़ा किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम मुकेश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी शमा सिंह, बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल, सचिव अब्दुल्लाह अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed