फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police will do character verification of PRD jawans

Maharajganj News: पुलिस करेगी पीआरडी जवानों का चरित्र सत्यापन

Fri, 12 Sep 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Police will do character verification of PRD jawans
महराजगंज। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों का चरित्र सत्यापन पुलिस करेगी। साथ ही मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र दिए बगैर उनकी डयूटी अब नहीं लग सकेगी। मेडिकल फिटनेस न होने या पुलिस सत्यापन में दोष सिद्ध होने की स्थिति में ड्यूटी नहीं लगेगी। महानिदेशक स्तर से इसके आदेश जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को प्राप्त होने के बाद इसे जिले में प्रभावी किया गया है।
विज्ञापन


जनपद में 491 पीआरडी विभागीय ड्यूटी देते हैं। महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पत्र के अनुसार पुलिस विभाग से पीआरडी जवानों का चरित्र सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जवानों को शारीरिक रूप से फिट होने का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य किया गया है। चिकित्साधिकारी की तरफ से जारी प्रमाणपत्र ही मान्य किया गया है।
विज्ञापन

आदेशित किया गया है कि जवानों के रिकॉर्ड के सत्यापन के बाद ही उनकी डयूटी लगाई जाए। रिकॉर्ड में कोई प्रतिकूल प्रविष्टि होने पर उन्हें डयूटी न दी जाए।
--------

500 से अधिक पंजीकृत हैं जवान
जिले के युवा कल्याण विभाग में 522 पीआरडी जवान पंजीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 491 जवान ही सक्रिय हैं। विभाग व बैंक से तालमेल से इनकी एक महीने की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

महानिदेशक कार्यालय से सभी पीआरडी जवानों का चरित्र सत्यापन और फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए निर्देश प्राप्त हुए हैं। पत्र के निर्देश के क्रम में इसे जनपद के लिए प्रभावी कर दिया गया है।
-वैभव सिंह, जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed