फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police waiting for complaint to take action against caught quacks

Maharajganj News: पकड़े गए झोलाछाप पर कार्रवाई के लिए तहरीर के इंतजार में पुलिस

Sun, 21 Apr 2024 05:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Police waiting for complaint to take action against caught quacks
नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के चकदह टोला में शुक्रवार की शाम एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्य और तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव ने सूचना के बाद शुक्रवार एक गुमटी में इलाज कर रहे एक झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ा था। थाना नौतनवा को सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार तक पकड़े गए झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए नौतनवा पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही। उसके पास बड़ी मात्रा में इंजेक्शन और दवाएं भी बरामद हुई हैं। एसडीएम नौतनवा ने मौके से खाली और भरी हुई ड्रिप और इंजेक्शन के साथ पकड़े गए युवक को सौंपा था। भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के दर्जनों गांवों एवं नौतनवा कस्बे में झाेलाछाप डॉक्टर, दर्जनों मेडिकल व क्लिनिक अवैध तरीके से संचालित हो रहे है। जो इन गांवों की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर सीमावर्ती गांव चकदह, भगवानपुर, जुगोली, हरदी डाली, बनेलिया मंदिर, गांधी चौक, पेट्रोल पंप के निकट, खनुवा चौराहे के पास अड्डा बाजार, सम्पतिहा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अवैध क्लिनिक चल रहे हैं। यहां पर मेडिकल स्टोरों पर ही झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव में खुले अवैध क्लिनिक, मरीजों से मोटी फीस के साथ ही हाई डोज की दी जाती दवाइयां दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिश्चंद्र निवासी जुगोली ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ दर्जनों बार ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायतें चिकित्सा विभाग को कीं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। थानाध्यक्ष नौतनवा मनोज कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed