{"_id":"5e0f41da8ebc3e87fc6b91da","slug":"police-verification-maharajganj-news-gkp335725237","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभागियों का होगा पुलिस सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभागियों का होगा पुलिस सत्यापन
विज्ञापन
प्रतिभागियों का होगा पुलिस सत्यापन
महराजगंज। 12 से 16 जनवरी तक लखनऊ में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कराए जा रहे राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम के प्रतिभागियों का पुलिस सत्यापन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा कारणों से यह कवायद की जा रही है। सत्यापन होने के बाद रिपोर्ट युवा कल्याण निदेशालय को भेजी जाएगी। इसके बाद ही प्रतिभागियों के परिचय पत्र तथा अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कराया जाएगा।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने विभाग की मांग के क्रम में जिले से बेहतर कार्य करने वाले 25 युवाओं का नाम भेजा है। इसमें से दो युवाओं का नाम आदर्श के रूप में गया है जबकि 23 का अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने पर। विभाग ने प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से किसी प्रकार का समझौता न करने को लेकर सभी प्रतिभागियों की पुलिस सत्यापन कराने की व्यवस्था की है। विभाग ने प्रतिभागियों की सूची पुलिस विभाग को सौंप दी है। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि निदेशालय द्वारा सभी प्रतिभागियों का पुलिस सत्यापन करा कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है, जिसके क्रम में सूची पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करा दी गई है। सत्यापन रिपोर्ट मिलने के उपरांत उसे निदेशालय भेजा जाएगा।