फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police stopped Congress from burning the effigy

Maharajganj News: पुलिस ने कांग्रेस को पुतला फूंकने से रोका

Thu, 01 Aug 2024 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 01 Aug 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
Police stopped Congress from burning the effigy
महराजगंज। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर की टिप्पणी के विरोध पर कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को मऊपाकड़ चौराहे से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सक्सेना तिराहे पर कांग्रसियों ने अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने की कोशिश की, लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने पुतला ले लिया। जिस पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू ने बताया कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर जैसे लोग इस देश का सम्मान नहीं करते हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में इस तरह के शब्द कहना शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जिस प्रकार भाजपा के नेता अपमानजनक शब्द बोले हैं, वह निंदनीय है।
विज्ञापन

राहुल गांधी कांग्रेस ही नहीं पूरे देश के नेता हैं। इस दौरान त्रिभुवन नारायण मिश्रा, नूर आलम, गोपाल शाही, पूर्णमासी यादव, चंद्रजीत भारती, विधि नरायण वर्मा, चंचल, गजेंद्र, विजय सिंह एडवोकेट, कपिल देव शुक्ला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed