फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police station resolution day in name only, forget months, people have been making rounds for years

Maharajganj News: नाम का थाना समाधान दिवस, महीनों छोड़िए वर्षों से लगा रहे चक्कर

Sun, 28 Jun 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police station resolution day in name only, forget months, people have been making rounds for years
​भिटौली थाने में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम और सीओ सदर। 
131 शिकायतें की गईं दर्ज, 28 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

महराजगंज। प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। बड़ी संख्या में पहुंचने वाले फरियादी निराश लौट रहे हैं। कोई महीनों से चक्कर लगा रहा है तो कोई वर्षों से। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 131 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से मात्र 28 का ही निस्तारण हो सका।
शनिवार को सदर कोतवाली में कोतवाल निर्भय सिंह की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सात लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एक का निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस में करमहा निवासी पानमती (70) ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले गांव के एक व्यक्ति को पांच डिस्मिल जमीन बेची थी, जिसकी कीमत पांच लाख रुपये थी। 4.80 लाख मिल गया था 20 हजार रुपये बाकी हैं लेकिन खरीदार नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

मामले में कोतवाली में भी तहरीर दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। करीब चार साल से थाने चक्कर लगा रही हूं। वहीं सपना राज निवासी मुंडेरा कला ने बताया कि आबादी की जमीन पर सार्वजनिक रास्ता है लेकिन गांव का एक व्यक्ति खिड़की नहीं खोलने दे रहा है, जबकि अगल-बगल के लोग खिड़की खोल रखे हैं। एक माह से एसडीएम, तहसीलदार, कोतवाली का चक्कर लगा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना भिटौली में एसडीएम जितेंद्र कुमार और सदर सीओ अंकुर गौतम ने सुनवाई की। नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ बसंत सिंह ने जनसुनवाई की। इसमें कुल राजस्व से संबंधित चार मामले दर्ज हुए, जिनके निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके के लिए रवाना की गईं।

बृजमनगंज में नौ में से तीन मामले निस्तरित
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, बृजमनगंज थाना परिसर में थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार और सीओ दीपशिखा वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। नायब तहसीलदार ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। नायब तहसीलदार व सीओ के समक्ष नौ फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। जिसमें मौके पर तीन का तत्काल निस्तारण किया गया जबकि छह मामलों के लिए टीम गठित कर निस्तारण का निर्देश दिया। जिले भर में 131 मामले दर्ज किए गए। इसमें 28 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed