{"_id":"646e666678ec810aac049d97","slug":"police-sleep-broken-after-uproar-maharajganj-news-c-7-1-179790-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हंगामे के बाद टूटी पुलिस की नींद, पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हंगामे के बाद टूटी पुलिस की नींद, पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज
Thu, 25 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
नाथनगर गांव में महातम मिश्र की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन,इस दौरान सड़क पर तैनात रही पुलिस।संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महातम हत्याकांड : झांसा देकर जमीन कराया बैनामा, सच्चाई पर पर्दा डालने के लिए हत्या करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के नाथनगर गांव निवासी महातम मिश्रा का शव उनके घर के बरामदे में मंगलवार को मिला था। घटना वाले दिन ही मृतक की सास कुसमावती ने पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के से लिया। पोस्टमार्टम के बाद रात में शव आने के बाद महातम की सास समेत अन्य परिजनों ने ठेकी चौराहे पर हंगामा शुरू कर दिया। बुधवार की सुबह भी थाना परिसर में हंगामा किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज हुआ।
जानकारी के अनुसार, महातम की सास व परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मंगलवार की रात ठेकी चौराहा समेत तीन स्थानों पर सड़क जाम कर आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। रात करीब 11 बजे नाथनगर गांव में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। परिजनों को आश्वासन देकर शांत कराया था।
बुधवार को सुबह होते ही परिजनों ने शव को चौक स्थित ठेकी चौराहे पर रखकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए।
विज्ञापन
मधुबनी निवासी कुसमावती देवी ने चौक पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके दामाद महातम मिश्रा की हत्या गांव के पांच लोगों ने मिलकर की है। हत्या कर शव को तीन दिन बाद उसके घर के बरामदे में फेंक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि झांसा देकर दामाद से जमीन बैनामा करा लिया। सच्चाई पर पर्दा डालने के लिए हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि नाथनगर गांव के झिनकू, संजय, झिनकू के भांजे अजय तथा दो अज्ञात समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
...
पुलिस और पीड़ित पक्ष के बीच हुई नोकझोंक
शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन ठेकी चौराहे के निचलौल मार्ग पर मंगलवार की देर रात से बुधवार की सुबह आठ बजे तक अपनी मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे। इस बीच पुलिस और पीड़ित पक्ष के बीच नोकझोंक होती रही। मृतक के ससुराल मधुबनी गांव के पश्चिम चौक-मिठौरा मार्ग पर भी शव को सड़क रखकर बुधवार की सुबह आठ से नौ बजे तक धरना दिया गया।
...
पुलिस की मौजूद में हुआ अंतिम संस्कार
अपर पुलिस अधीक्षक के समझाने-बुझाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार दरहटा स्थित श्मशान घाट पर किया गया। महातम के दस वर्षीय बेटे आलोक मिश्र ने मुखाग्नि दी।
...
सिर में गंभीर चोट लगने से हुई महातम की मौत
चौक थाना क्षेत्र के नाथनगर गांव के रहने वाले महातम मिश्रा की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है। मौत होने के कुछ और भी कारण दर्शाए गए हैं, लेकिन रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं है।