{"_id":"6a08d27cd40390c9f402f5a2","slug":"police-sent-five-accused-to-jail-in-case-of-assault-and-firing-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-177418-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मारपीट व फायरिंग मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मारपीट व फायरिंग मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
बृजमनगंज क्षेत्र के विशुनपुर अदरौना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में हुई थी फायरिंग
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के विशुनपुर अदरौना गांव में बृहस्पतिवार की रात में दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग के मामले में गिरफ्तार पांच लोगों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 17 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस टीम की तैनाती की गई है।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर अदरौना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष से की गई फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हाे गए। फायरिंग में घायल पिंटू व धर्मेंद्र मेडिकल काॅलेज गोरखपुर से इलाज के बाद घर आ गए। पुलिस ने एक पक्ष के रामफल यादव व दूसरे पक्ष से, भगौती यादव, रोहन, अभिषेक, बैजनाथ को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में 17 लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को जेल भिजवा दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस टीम की तैनाती की गई है।