फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police rreached Church in Relision change apisode

कथित धर्माणतरण वीडियो वायरल होने पर चर्च में पहुंची पुलिस

Tue, 24 May 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
police rreached Church in Relision change apisode
कथित धर्मांतरण वीडियो वायरल होने पर चर्च में पहुंची पुलिस
विज्ञापन

सिसवा बाजार (महराजगंज)। स्थानीय सेंट एंड्रूज चर्च में रविवार को गोरखपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का जत्था पिकनिक मनाने पहुंचने पर कुछ लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। इसको लेकर अंशुमान पांडेय निवासी बीजापार द्वारा धमकी दी जाने की तहरीर पुलिस को दी गई। इसके बाद कोठीभार पुलिस चर्च में पहुंची। एसडीएम ने भी जांच की।
चर्च के पास्टर आदम योहन्ना ने बताया कि सोमवार की सायं दस-बारह की संख्या में कोठीभार पुलिस चर्च में आई। चर्च को बंद करने के लिए बोलने लगे। चर्च के पास्टर ने बताया कि रविवार को गोरखपुर मदनमोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थी चर्च में आए थे। उसी दौरान एक युवक ने वीडियो बना कर विदेशियों द्वारा धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। बाद में मामला विवाद का रूप लेने लगा। छह वर्ष पूर्व भी चर्च में कुछ विदेशी टूरिस्टों के मामले को लेकर कुछ लोगों द्वारा विवाद किया गया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राम आशीष सिंह ने बताया कि चर्च के आसपास रहने वाले अंशुमान पांडेय के ट्वीट पर पुलिस चर्च में गई थी। पास्टर से बोला गया है कि चर्च में सिर्फ प्रार्थना करने वाले ही आएं। फालतू लोगों की भीड़ न लगाई जाए। चर्च बंद करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने का आरोप
अंशुमान पांडेय ने बताया कि रविवार को चर्च में विदेशियों द्वारा धर्मांतरण होने की जानकारी मिली। मैंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट कर दिया। सोमवार की सुबह एक युवक ने वीडियो पोस्ट करने को लेकर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed