फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police reached the spot and opened the road, warning of action if it was occupied again.

Maharajganj News: रास्ते में ट्राॅली और ईंट रखने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 Oct 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Police reached the spot and opened the road, warning of action if it was occupied again.
निचलौल। थाना क्षेत्र के डोमा गांव के कटी टोला और बगही को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार को रास्ते में ट्राॅली और ईंट रखने को लेकर विवाद हो गया। आवागमन बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। विवाद बढ़ने की आशंका पर ग्रामीणों ने दोनों तरफ से रास्ता बंद कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ता खुलवाकर आवागमन बहाल कराया। साथ ही ग्रामीणों से शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि डोमा निवासी फूलबदन कुशवाहा ने रास्ते में ट्राॅली-ट्रैक्टर खड़ा कर दिया था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। वहीं, बगही निवासी वासुदेव कुशवाहा पर सड़क की ओर सीढ़ी बनाने और ईंट आदि रखकर रास्ता संकरा करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण गुड़िया देवी और उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि यह रास्ता गांव के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। रास्ता बाधित होने से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पुलिस से रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने और आवागमन सुचारु रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को गांव भेजकर रास्ता खुलवा दिया गया है। विवाद करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गई है। दोबारा रास्ते पर कब्जा कर आवागमन बाधित करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed