फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police raids in search of kidnappers

महराजगंज: दो बच्चों के अपहर्ताओं की तलाश में लगातार छापा मार रही पुलिस, 36 घंटे बाद भी नहीं मिली सफलता

Fri, 19 Nov 2021 03:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Nov 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
police raids in search of kidnappers
घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के चंदनपुर के पास दो बच्चों के अपहरण की गुत्थी अभी नहीं सुलझ सकी है। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस खास नतीजे नहीं पहुंच सकी है। अपहरण करने वालों की तलाश में पुलिस टीमें ताबड़तोड़ छापा मार रही हैं। उधर, घटना के बाद से ही बच्चों की मां का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे किस हाल में होंगे, यह सोचकर उनका जी घबड़ा रहा है।

विज्ञापन


मामला यह है कि कोल्हुई के रहने वाले मोहम्मद अहमद (10) एवं श्रीद्धा फातिमा (8) वाहन से बुधवार की सुबह स्कूल जा रहे थे। चंदनपुर के पास इन दोनों का अपहरण हो गया। इसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। बच्चों के पहले पिता गोरखपुर निवासी सऊद अहमद पर अपने अन्य सहयोगियों के साथ असलहे के बल पर अपहरण करने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। मामले का पर्दाफाश करने के लिए जुटी पुलिस टीम आसपास के जिलों में छापा मार रही है। सिद्धार्थनगर, आंबेडकर, लखनऊ समेत अन्य स्थानों पर छापा मारा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपहर्ता जल्दी ही पकड़ लिए जाएंगे। कुछ क्लू हाथ लगे हैं। उसके आधार में पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद से कोल्हुई क्षेत्र में सभी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पिता की आड़ में कहीं दूसरा तो नहीं
अपहरण के मामले में बच्चों के पहले पिता की आड़ में कहीं दूसरा तो नहीं शामिल हैं। पुलिस की जांच बच्चों के पहले पिता के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। लोगों का कहना है कि कहीं ऐसा न हो कि बच्चों के पहले पिता की आड़ में किसी दूसरे ने इस घटना को अंजाम दे दिया हो। घटना होने के बाद से ही आरोपित सऊद अहमद का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। फोन भी बंद होने से लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी हो रही है।

कहीं नेपाल तो नहीं चले गए अपहर्ता
बच्चों को गाड़ी से सिद्धार्थनगर की ओर ले जाने की बात कही जा रही है। यह जनपद नेपाल बार्डर से लगा हुआ है। अंदेशा है कि अपहरण करने वाले नेपाल की खुली सीमा का लाभ लेकर नेपाल चले गए होंगे।

सभी बिंदुओं पर जांच तेजी से चल रही है। आरोपितों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर छापा मार रही है। जल्दी ही बच्चों की सकुशल वापसी होगी। -प्रदीप गुप्ता, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed