फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Police raided a casino and arrested six Nepali nationals.

Maharajganj News: कैसीनो में छापा मारकर पुलिस ने छह नेपाली नागरिकों को किया गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police raided a casino and arrested six Nepali nationals.
नेपाली नागरिकों के जुआ खेलने पर है रोक
विज्ञापन

दो जुआ संचालित करने और चार खेलने के आरोप में गिरफ्तार


सोनौली। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में रूपनदेही जिले की पुलिस ने एक कैसीनो में छापा मारकर जुआ खेलने और जुआ संचालित करने वाले छह नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। नेपाल के कैसीनो में नेपाली नागरिकों के जुआ खेलने पर पाबंदी है। आरोप है कि इसके बाद भी कैसीनो संचालक ने उन्हें खेलने की अनुमति दी।
बुधवार की रात 10 बजे रूपनदेही जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस प्रमुख के नेतृत्व में तैनात टीम ने जिले में विभिन्न कैसीनो की जांच के दौरान तिलोत्तमा नगरपालिका वार्ड संख्या 5, मणिग्राम में सीएमजी क्लब कैसीनो में भी छापा मारा। पुलिस ने पाया कि जुए के खेल में शामिल लोग नेपाली हैं।
विज्ञापन


डीएसपी कृष्णा कुमार चंद ने बताया कि उक्त कैसीनो में नेपाली नागरिकों को नकद और जुए के उपकरण के साथ हिरासत में ले लिया। जुआ खेलाने के आरोप में मुकेश कुमार श्रेष्ठ (31), निवासी वार्ड संख्या 8, बरहथवा नगरपालिका, जिला सरलाही और जिला ललितपुर गोदावरी नगरपालिका वडा नं. 15 निवासी अजय केसी (41) के अलावा जुआ खेलने के आरोप में गोविंद शर्मा (35) निवासी वार्ड संख्या 12, बासुदेव गौतम (35), वार्ड संख्या 9, कृष्णा गौतम (35), वार्ड नं 11, चंद्र प्रसाद श्रेष्ठ (36) निवासी बुटवल उप-महानगर पालिका, रूपनदेही सभी के पास से 2.17 लाख नेपाली मुद्रा, तीन हजार पांच सौ रुपये भारतीय मुद्रा, 1.25 लाख के कैसीनो क्वॉइन के अलावा विभिन्न भारतीय कंपनियों के 6 मोबाइल सेट, ताश की 7 गड्डियां बरामद हुईं। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed